चीनी उप प्रधानमंत्री ने डब्ल्यूडीओ की स्थापना समारोह में हिस्सा लिया

चीनी उप प्रधानमंत्री ने डब्ल्यूडीओ की स्थापना समारोह में हिस्सा लिया
विश्व डेटा संगठन (डब्ल्यूडीओ) की स्थापना का समारोह 30 मार्च को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हुआ। इस मौके पर चीनी उप प्रधानमंत्री तिंग शुएश्यांग ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग का बधाई पत्र पढ़ा और भाषण दिया।

बीजिंग, 31 मार्च (आईएएनएस)। विश्व डेटा संगठन (डब्ल्यूडीओ) की स्थापना का समारोह 30 मार्च को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हुआ। इस मौके पर चीनी उप प्रधानमंत्री तिंग शुएश्यांग ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग का बधाई पत्र पढ़ा और भाषण दिया।

तिंग शुएश्यांग ने कहा कि डब्ल्यूडीओ की स्थापना बुद्धिमान युग में डेटा पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए अहम है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने विशेष तौर पर बधाई संदेश भेजा। इससे डब्ल्यूडीओ पर उनकी उम्मीद दिखती है। चीन डब्ल्यूडीओ के विकास का समर्थन करता है।

आशा है कि डब्ल्यूडीओ डेटा अंतर दूर करने, डेटा के मूल्य प्रवाहित करने और डिजिटल अर्थव्यवस्था समृद्ध बनाने में अपनी भूमिका निभाएगा, ताकि उज्ज्वल डिजिटल भविष्य बनाने में योगदान दिया जा सके।

तिंग शुएश्यांग ने कहा कि चीन डेटा पर शासन और डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास पर बड़ा ध्यान देता है। इस क्षेत्र में चीन ने सिलसिलेवार अहम प्रगति की। चीन डिजिटल चीन का निर्माण, डेटा का प्रयोग, डिजिटल व बुद्धिमान प्रौद्योगिकी में नवाचार और अनुप्रयोग परिदृश्य बढ़ाएगा, ताकि वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास में नई उम्मीद जग सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 March 2026 9:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story