AAP का बड़ा दावा: गुजरात AAP प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी गिरफ्तार, पार्टी की सामने आई प्रतिक्रिया, केजरीवाल ने बीजेपी को घेरा

गुजरात AAP प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी गिरफ्तार, पार्टी की सामने आई प्रतिक्रिया, केजरीवाल ने बीजेपी को घेरा
गुजरात में आप नेता ईशुदान गढ़वी की गिरफ्तारी पर विवाद बढ़ गया है। अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर निशाना साधा और पार्टी ने इसे गलत कार्रवाई बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी।

डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी की गिरफ्तारी को लेकर सियासत तेज हो गई है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है, जिस पर AAP ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस मामले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इस पर नाराजगी जताई और राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं।

AAP का आरोप

AAP कार्यकर्ता की गैर कानूनी गिरफ्तारी के खिलाफ पुलिस स्टेशन गए AAP के प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी को ही भाजपा की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुजरात में AAP की बढ़ती लोकप्रियता से डर रही है भाजपा।

अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले तीन महीनों में गुजरात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ 145 FIR हो चुकी हैं। 160 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को बीजेपी सरकार गिरफ्तार कर चुकी है। बीजेपी गुजरात में हार के डर से आम आदमी पार्टी से बुरी तरह से बौखलायी हुई है। और अब तानाशाही पर उतर आई है।

उन्होंने कहा कि आज हमारे राज्य अध्यक्ष इसुदान गढ़वी को गिरफ्तार कर लिया। अब गुजरात का एक-एक शख्स इनसे बदला लेगा। भाजपा का यह घमंड और अत्याचार गुजरात की जनता ही तोड़ेगी।

आतिशी ने क्या कहा?

पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि गुजरात के लोग बीजेपी से परेशान हैं और 2027 में उन्हें हटाने का मन बना चुके हैं। इसलिए उनका डटकर विरोध करने वाली आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बीजेपी की पुलिस अब झूठे केस कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि अभी खबर आई है कि “आप” प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी को गिरफ्तार किया गया है। बीजेपी वालों—सत्ता का इतना अहंकार ठीक नहीं। इतिहास गवाह है, जो जितना अत्याचार करता है, जनता उसे उतना ही सबक सिखाती है।

Created On :   1 April 2026 5:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story