Assam Assembly Elections 2026: असम में गरजे CM देवेंद्र फडणवीस, कांग्रेस का घोषणा पत्र है छलावा और झूठ का पुलिंदा

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम विधानसभा चुनाव की नजदीकियों को देखते हुए सभी पार्टियां रैलियों का आयोजन कर रहे हैं। राज्य में सियासी पारा हाई है। इसी बीच महाराष्ट्र के CM और भाजपा पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस मंगलवार (31 मार्च) को एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा का आयोजन जोरहाट में किया गया था। दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
देवेंद्र फडणवीस ने अपने संबोधन के दौरान एक सकारात्मक माहौल बनाते हुए लोगों से बीजेपी को जिताने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, 'इस बार असम में बीजेपी की सरकार ही बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कामों के कारण राज्य में एक सकारात्मक लहर है। हमें पूरा विश्वास है कि बीजेपी बहुत बड़े बहुमत से जीत हासिल करेगी।'
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा इनका घोषणा पर एक छलावा है। ये अपने वादे को कभी भी पूरा नहीं करते हैं। आगे सीएम ने कहा महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में कांग्रेस के वादे सफल नहीं हुए हैं और जनता अब इन पर भरोसा नहीं करतीष उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस का घोषणापत्र अब कोई महत्व नहीं रखता। यह महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में काम नहीं आया। जनता जानती है कि कांग्रेस सरकार नहीं बनाएगी और खुद कांग्रेस भी यह जानती है। उनके वादे हकीकत से दूर हैं।’
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब बड़ा बदलाव आया है. उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसे राज्य से आता हूं, जहां नक्सलवाद एक बड़ी समस्या थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सख्त कदमों से अब नक्सलवाद लगभग खत्म हो गया है। गढ़चिरोली, जो कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र था, अब एक स्टील सिटी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।’ उनसे जब यह पूछा गया कि चुनाव में कितनी सीटें आएंगी तो उन्होंने इसका सीधा जवाब नहीं दिया। फड़णवीस ने कहा NDA भारी महुमत से जीतेगा।
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का जिक्र करते हुए राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने इस स्थिति में कांग्रेस नेता राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं और जनता में डर का माहौल बना रहे हैं। यह दुर्भाग्य है कि ऐसे समय में भी कांग्रेस राजनीति कर रही है। जोरहाट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई पर कटाक्ष करते हुए फडणवीस ने कहा, जो लोग लोकसभा में हैं, उन्हें वहीं रहना चाहिए। बीजेपी फिर सत्ता में आएगी और उनके लिए यहां कोई भूमिका नहीं बचेगी। बता दें, गोगोई लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता भी हैं।
Created On :   31 March 2026 11:03 PM IST












