Rajasthan Politics: 'बीजेपी के अंदर एक गुट है जो मोदी जी को...' कांग्रेस नेता ने BJP लीडर मदन राठौड़ के बयान पर दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में लगातार राजनीति बयानों से माहौल गरमाया हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के बीज बीजेपी नेता का बयान सामने आया है। राज्य पार्टी प्रमुख मदन राठौड़ ने पूर्व सीएम के 75 वर्ष के होने पर 'संन्यास आश्रम' जाने का सुझाव दिया है। जिसको लेकर कांग्रेस ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जोड़ते हुए निशाना साधा है। बता दें कि एक बार फिर से भारतीय राजनीति में '75 वर्ष के बाद संन्यास' का मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है।
यह भी पढ़े -राजस्थान 24 जिलों के किसानों को दिन के समय बिजली आपूर्ति की सुविधा, दौसा और करौली भी शामिल
गहलोत के आरोपों पर क्या बोले?
मीडिया से बात करते हुए मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत के द्वारा राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों का जवाब दिया है। इस दौरान उनका कहना है, "गहलोत साहब को अब धैर्य रखना चाहिए। 75 वर्ष के बाद तो संन्यास आश्रम होता है, इसलिए उनको संन्यास आश्रम चले जाना चाहिए।"
यह भी पढ़े -'खेल को मुमकिन बनाने वालों को सलाम', बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने की मैदानकर्मियों की सराहना
बीजेपी के इस बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया
बीजेपी नेता के इस बयान कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, "मदन राठौड़ दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुर्सी से हटाना चाहते हैं. जूली ने तंज कसते हुए कहा, "बीजेपी के अंदर एक गुट है जो मोदी जी को पसंद नहीं करता, शायद राठौड़ जी उसी गुट में हैं। मोदी जी की उम्र भी 75 वर्ष हो चुकी है, इसलिए वे 75 वर्ष बाद राजनीतिक संन्यास की बात कहकर उन्हें पद से हटाना चाहते हैं।"
उन्होंने आगे बीजेपी को याद दिलाते हुए कहा कि पार्टी ने इस नियम का हवाला देकर लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठ नेताओं को बाहर कर दिया था।
Created On :   31 March 2026 9:59 PM IST












