Assembly Election News: 'पश्चिम बंगाल में हर चुनाव के समय हिंसक घटनाएं' शिवसेना यूबीटी नेता ने हिंसा को लेकर आयोग को घेरा

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान हिंसा की घटना सामने आई है, इस पर महाराष्ट्र शिवसेना यूबीटी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि राज्य के हर चुनाव में इस प्रकार की अप्रिय घटनाएं देखने को मिलती है। जिनको उन्होंने बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उनका कहना है कि इस प्रकार के मामले सालों चलते आ रहे हैं, जिसको कहीं न कहीं अब समाप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव और पावर की वजह से लोगों की जान जाए, जानमान को हानि पहुंचे, जो गलत बात है।
चुनाव आयोग को लेकर क्या बोली?
प्रियंका चतुर्वेदी ने चुनाव आयोग को लेकर कहा कि इन घटनाओं को लेकर मुख्य आयोग और राज्य आयोग क्या कर रहा है? आचार सहिंता लागू होने के बाद ये मामले उनके अंतर्गत आता है। राज्य में अधिकारियों के हुए तबादले पर कहा कि आयोग ने काफी सारे नौकशाहों का ट्रांसफर कर दिया है, तो ऐसे में जवाबदेही आयोग की होती है।
केरलम चुनाव पर दी प्रतिक्रिया
शिवेसना यूबीटी नेता ने केरलम विधानसभा चुनाव 2026 पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वहां पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सक्रिया वाले सवाल पर कहा, "वहां के माहौल से लग रहा है कि यूडीएफ (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) की सरकार बनना लगभग तय है। एलडीएफ ने लगातार दूसरा टर्म पूरा कर रिकॉर्ड बनाया है। पिनाराई विजयन काफी पॉपुलर चीफ मिनिस्टर रहे हैं। हर पार्टी कोशिश कर रही है. जो जितेगा वही सिकंदर।"
यह भी पढ़े -पीएम मोदी के भाषण पर प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'मैं PM के भाषण का स्वागत करती हूं, ऐसी...'
सीएम की घोषणा पर क्या कहा?
असम में भी विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। यहां के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने ऐलान करते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार बनती है तो इसके तीन महीने के भीतर राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर दिया जाएगा। इस पर शिवसेना नेता कहना है, "यूसीसी की मांग कई राज्यों से उठ रही है। हम ये मांग कर रहे हैं कि सारे स्टेकहोल्डर्स से चर्चा होनी चाहिए। लोगों से बातचीत के बाद ये कानून आना चाहिए। लेकिन असम में वहां के सीएम की भाषा और शब्दों को सुनेंगे तो समझ में आ सकता है कि यूसीसी किस तरीके से लागू होगी।"
Created On :   31 March 2026 10:30 PM IST













