Akhilesh Yadav News: कमर्शियल सिलेंडर को लेकर अखिलेश यादव ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- 'बीजेपी युद्ध के बहाने...'

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। देश में 1 अप्रैल, 2026 से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा किया गया है। जैसे ही दाम बढ़े, इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई। इसी बीच समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार कीमतें बढ़ाई जा रही हैं और आम लोगों पर इसका असर पड़ रहा है।
अखिलेश यादव का सरकार पर हमला
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि भाजपा युद्ध के बहाने लगातार कामर्शियल गैस के दाम बढ़ाती जा रही है क्योंकि जिस अनुपात में दाम बढ़ते हैं, उससे अधिक अनुपात में कालाबाजारी बढ़ती है और भाजपाइयों की मुनाफाखोरी भी। भाजपा सरकार पूरी तरह फेल गवर्नमेंट है।
यह भी पढ़े -1 अप्रैल 2017 से पहले के निवेश के ट्रांसफर से होने वाली आय पर नहीं लागू होगा जीएएआर सीबीडीटी
कुछ ही महीनों में तेजी से बढ़े दाम
अगर पिछले कुछ महीनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। फरवरी में इसकी कीमत करीब 1740 रुपये थी, जो मार्च की शुरुआत में बढ़कर 1768 रुपये हो गई। इसके बाद मार्च के पहले हफ्ते में यह बढ़कर 1883 रुपये पहुंच गई और अब अप्रैल में यह 2078 रुपये से ज्यादा हो गई है। इस तेजी से बढ़ते दाम ने व्यापारियों और छोटे कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है।
यह भी पढ़े -दिल्ली में खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जा रही है पंकज कुमार सिंह
सरकार ने दी सफाई
दूसरी तरफ सरकार ने इस बढ़ोतरी पर अपनी सफाई भी दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं, जबकि घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत अभी भी 913ह रुपये ही है।
Created On :   1 April 2026 5:46 PM IST













