Gujarat Nikay Chunav Dates: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 26 अप्रैल को होंगे मतदान, जाने कब आएंगे नतीजे?

डिजिटल डेस्क, गांधी नगर। गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान बुधवार (1 अप्रैल 2026) को किया गया। वोटिंग 26 अप्रैल को होगी और इसके नतीजे दो दिन बाद (28 अप्रैल) को आएंगे। नामाकंन की तारीख 6 अप्रैल है, और अंतिम तारीख 11 अप्रैल है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 13 अप्रैल है। महानगरपालिका, पालिका, जिला और तालुका पंचायतों के लिए एक ही दिन वोटिंग होगी
गुजरात के राज्य चुनाव आयोग चीफ अधिकारी एस. मुरलीकृष्णा ने निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान किया कर दिया है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक 15 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, 84 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, 34 डिस्ट्रिक्ट पंचायत और 260 तालुका पंचायत की कुल 9992 सीटों के लिए 26 अप्रैल को EVM से वोटिंग होगी।
कहां और कितनी सीटों पर चुनाव होगा?
इस बार, राज्य भर में कुल 9992 सीटों के लिए कैंडिडेट चुनाव लड़ेंगे।
म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (MC) जूनागढ़ और गांधीनगर को छोड़कर, 15 MCs की कुल 1044 सीटों के लिए चुनाव होंगे।
म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन 7 नई MCs जुड़ने के साथ, 84 MCs की कुल 2624 सीटों के लिए वोटिंग होगी।
जिला पंचायत 34 जिला पंचायतों में 1090 सीटें हैं। इनमें से 24 जिला पंचायतों की सीमा (डीलिमिटेशन) बदली गई है, जबकि 9 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
तालुका पंचायत 260 तालुका पंचायतों की 5234 सीटों पर चुनाव होंगे। 109 तालुका पंचायतों में रोटेशन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन 53 तालुका पंचायतों की डीलिमिटेशन बदली गई है।
Created On :   1 April 2026 8:37 PM IST












