Maharashtra News: बारामती उपचुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज, सुनेत्रा पवार जल्द पहुंचेंगी दिल्ली, जानें किससे करेंगी मुलाकात?

बारामती उपचुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज, सुनेत्रा पवार जल्द पहुंचेंगी दिल्ली, जानें किससे करेंगी मुलाकात?
बारामती उपचुनाव से पहले ही सुनेत्रा पवार का दिल्ली दौरा होने वाला है, जिससे सियासी हलचल देखने को मिल रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। महाराष्ट्र की बारामती सीट उपचुनाव को लेकर काफी गतिविधियां तेज हैं। इसी कड़ी में एनसीपी के अजित पवार गुट की नेता सुनेत्रा पवार आज दिल्ली पहुंच रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उनका यह दौरा चुनावी तैयारियों से जुड़ा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में उनकी कई अहम नेताओं से मुलाकात भी तय है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। इस दौरे को काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरण लगातार बदल रहे हैं।

दिल्ली में बैठकों का दौर और रणनीति

खबर है कि दिल्ली में सुनेत्रा पवार की मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ कई बड़े नेताओं से हो सकती है। इन बैठकों में चुनाव को लेकर सहयोग, समर्थन और रणनीति पर बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं और कार्यकर्ताओं को एक्टिव किया जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि 6 अप्रैल को सुनेत्रा पवार नामांकन दाखिल कर सकती हैं, जिसके लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही है। नामांकन के दिन शक्ति प्रदर्शन की भी योजना बनाई जा रही है, ताकि सभी राजनीतिक संदेश दिया जा सके।

खास बनी हुई है बारामती सीट

बारामती सीट को हमेशा से पवार परिवार का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है, इसलिए इस उपचुनाव पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी है कि चुनाव को बिना मुकाबले के कराने की कोशिशें हो सकती हैं। इसी सिलसिले में सुनेत्रा पवार की मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से होने की भी संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है, तो यह राज्य की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकता है।

Created On :   1 April 2026 10:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story