पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पप्पू यादव ने किस बताया 'सुपर टाइगर', बंगाल में TMC या BJP में से इस पार्टी के जीतने का किया दावा

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने कमर कस ली है। राज्य में सियासी दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। इस बीच बिहार के पूर्णिया से सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। दरअसल, उन्होंने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के दावे को खोखला बताया है। उन्होंने कहा है कि 100 जन्म लेने पर भी पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत न मुमकिन है।
पप्पू यादव ने बीजेपी पर कसा तंज
न्यूज एजेंसी एनआई से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत के दौरन पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरहाना की। उन्होंने ममता बनर्जी को सुपर टाइगर बताया। पप्पू यादव ने कहा, " बंगाल की संस्कृति की रक्षा, बांग्ला की आवाज, एक ही शेरनी है झांसी की रानी, ममता दीदी… पूरा बंगाल और बंगाली सेंटीमेंट ममता दीदी के साथ है।"
पप्पू यादव ने कहा, "बीजेपी हमेशा बंगाली कल्चर, बंगाली संस्कृति, बंगाली सभ्यता के खिलाफ रही है। बीजेपी पूरे नॉर्थ में सिर्फ साजिश के तहत असम में जीती थी। बीजेपी कहीं भी जीतने की स्थिति में नहीं होती है… बंगाल की जनता 100 जन्म में भी बीजेपी को स्वीकार नहीं करेगी।"
पप्पू यादव के बयान पर बीजेपी का पलटवार
बीजेपी के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि पप्पू यादव आजकल 'सुपर टाइगर' और 'शेरनी' की राजनीति कर रहे हैं। जनता इन जुमलों से प्रभावित नहीं होने वाली है। सच ये है कि जिनके पास खुद का जनाधार नहीं होता है वे दूसरों के कंधों पर राजनीति करते हैं। बीजेपी को लेकर उनकी टिप्पणी हास्यास्पद है क्योंकि देश की जनता लगातार बीजेपी पर भरोसा कर रही है। पप्पू यादव का ये बयान सुर्खियों में बने रहने भर के लिए है।
Created On :   2 April 2026 2:01 PM IST












