AAP का एक्शन: आप ने राघव चड्डा को दिया बड़ा झटका, राज्यसभा से छीना उप नेता का पद, बोलने पर लगाई रोक

आप ने राघव चड्डा को दिया बड़ा झटका, राज्यसभा से छीना उप नेता का पद, बोलने पर लगाई रोक
राज्यसभा सांसद राघव चड्डा को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी ने राघव चड्डा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद राघव चड्डा को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी ने राघव चड्डा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह आप ने सांसद अशोक मित्तल को उपनेता चुना है। आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से कहा कि राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के नेता के तौर पर बोलने का मौका ना दिया जाए। यानी अब उनके राज्यसभा में बोलने की टाइमिंग पर भी कैंची चलेगी।

आप ने राघव चड्डा से छीना राज्यसभा का उपनेता पद

आप सूत्रों के मुताबिक, संसद में उनको बोलने के लिए आवंटित समय में भी कटौती होने वाली है। बता दें, बीते कुछ समय से राघव चड्ढा संसद में लोगों से जुड़े मुद्दों को जोर-शोर से उठा रहे थे। हाल ही में एयरपोर्ट पर 10 रुपये की चाय से लेकर डिलीवरी बॉयज के मुद्दे शामिल हैं। इसी बीच उन पर यह एक्शन लिया गया है।

सूत्रों का कहना है कि राघव चड्ढा पार्टी से चर्चा किए बिना कुछ मुद्दों पर बोल रहे थे। वह राज्यसभा में किन मुद्दों पर बात रखने वाले हैं, उसकी जानकारी भी पार्टी को नहीं देते थे। आम आदमी पार्टी ने इसको लेकर उनको चेतावनी भी दी थी।

आप ने राघव चड्डा पर क्यों लिया एक्शन

बीते कुछ समय से चर्चांए हैं कि राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी की लाइन से अलग बात करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि कुछ दिनों पहले जब आम आदमी पार्टी मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के शराब कांड मामले में राउज एवन्यू कोर्ट से बरी होने पर भी राघव चड्ढा ने मौन रहे थे।

Created On :   2 April 2026 2:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story