राहुल गांधी के रास्ते पर चल रहे तेजस्वी, इसलिए बिहार को बता रहे गरीबः रामकृपाल यादव

राहुल गांधी के रास्ते पर चल रहे तेजस्वी, इसलिए बिहार को बता रहे गरीबः रामकृपाल यादव
बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव पंजाब में भाजपा कार्यालय के सामने बम धमाके और तेजस्वी यादव के बिहार सबसे गरीब राज्य वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी।

पटना, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव पंजाब में भाजपा कार्यालय के सामने बम धमाके और तेजस्वी यादव के बिहार सबसे गरीब राज्य वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी।

दरअसल, 31 मार्च को केरल में चुनाव प्रचार के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार को देश का सबसे गरीब राज्य बताया था। तेजस्वी ने केरल की उच्च साक्षरता दर, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर का जिक्र करते हुए कहा था कि बिहार को भी उसी दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

तेजस्वी यादव के इस बयान पर मंत्री रामकृपाल यादव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "तेजस्वी यादव अपने प्रदेश की शिकायत कर रहे हैं और गरीब राज्य बताकर अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। तेजस्वी के गुरु राहुल गांधी जब विदेश जाते हैं तो अपने देश को नीचा दिखाते हैं जबकि तेजस्वी यादव दूसरे प्रदेश में अपने राज्य को गरीब बता रहे हैं। कुंठित मानसिकता से राजनीति नहीं करनी चाहिए बल्कि उन्हें गृह राज्य में अपनी जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए। मेरा मानना ​​है कि यह दृष्टिकोण न तो राज्य के हित में है और न ही उनके व्यक्तिगत हित में।"

रामकृपाल ने पंजाब में भाजपा कार्यालय के सामने धमाका होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, "इस धमाके की जांच होनी चाहिए और जो दोषी हों उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही भाजपा कार्यालय को सुरक्षित रखना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खाड़ी देशों में हो रहे युद्ध को रोकने के कई प्रयास किए गए हैं। प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है, इसलिए हाल ही में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों के साथ बैठक कर इस समस्या से निपटने के लिए विस्तार से चर्चा की। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व ने अभी तक पेट्रोलियम पदार्थ और गैस आपूर्ति को नियंत्रित रखा है, जिससे उपभोक्ताओं को कोई कठिनाई नहीं हो रही है।"

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री देश के मुखिया होते हैं और वह अनेक जिम्मेदारियों में व्यस्त रहते हैं। इससे पहले भी कई प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठकों में शामिल नहीं हो पाते थे।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2026 11:22 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story