जर्सी पहनने के बाद एकमात्र लक्ष्य देश के लिए जीत हासिल करना होता है एश्ले गार्डनर

जर्सी पहनने के बाद एकमात्र लक्ष्य देश के लिए जीत हासिल करना होता है एश्ले गार्डनर
ऑस्ट्रेलिया की ऑल-राउंडर एश्ले गार्डनर ने कहा है कि टीम की जर्सी पहनने के बाद उनका एकमात्र मकसद अपने देश के लिए 'ज्यादा से ज्यादा मैच' जीतना होता है।

सेंट किट्स, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की ऑल-राउंडर एश्ले गार्डनर ने कहा है कि टीम की जर्सी पहनने के बाद उनका एकमात्र मकसद अपने देश के लिए 'ज्यादा से ज्यादा मैच' जीतना होता है।

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है। टी20 सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में भी 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। तीसरा वनडे गुरुवार को खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया आखिरी वनडे जीत सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहती है और दौरे का समापन यादगार तरीके से करना चाहती है।

आखिरी वनडे से पहले गार्डनर ने कहा, "आराम करने के बजाय आखिरी मैच में बेहतरीन प्रदर्शन पर फोकस कर रही है।"

गार्डनर ने कहा, "जब भी हम यह जर्सी पहनते हैं, हम अपने देश के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना चाहते हैं और मुझे लगता है कि सीजन के आखिरी हिस्सों में हम सभी बहुत उत्साहित हैं। मुझे लगता है कि हम यह जानकर बहुत खुश होंगे कि आगे आने वाली गर्मियों की भागदौड़ से पहले हमारे पास एक बड़ा ब्रेक है।"

उन्होंने कहा, "हमारा ध्यान निश्चित रूप से यह पक्का करने पर है कि हम सीजन को जिस तरह से खत्म करते हैं, उसमें हम सुपर क्लिनिकल हों और फिर यह पक्का करें कि हम उन सफलताओं का जश्न मना रहे हैं जो हमें सीजन में मिली हैं, और आने वाले कुछ महीनों का इंतजार कर रहे हैं।"

उपकप्तान गार्डनर ने कहा, "पहली बार सोफ (सोफी मोएलिक्स, कप्तान) के नेतृत्व में काम करते हुए बहुत अच्छा रहा। यह बहुत मजेदार रहा। वह इस ग्रुप में बहुत मजा और बहुत एनर्जी लाती हैं, जिसे देखना वाकई बहुत अच्छा लगता है। मुझे लगता है कि अगर आप सोफ को जानते हैं, तो आप जानते ही होंगे कि वह मैदान के बाहर कितना एन्जॉय करती हैं और उन्होंने निश्चित रूप से इसे अपनी नेतृत्व में दिखाया है और अपने टीममेट्स का भी बहुत ध्यान रखा है।"

उन्होंने कहा, "हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि जितना हो सके मिलकर काम करें, चाहे वह खिलाड़ी हों या स्टाफ मेंबर, बहुत बदलाव हुए हैं और बस यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हम एक लीडरशिप ग्रुप के तौर पर क्या करना चाहते हैं और फिर पूरी प्लेइंग स्क्वॉड पर सबसे ज्यादा असर डालना चाहते हैं। यह देखना रोमांचक है कि यह ग्रुप कहां तक जा सकता है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2026 10:59 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story