सतिंदर सरताज ने हासिल की उलब्धि, बिलबोर्ड की लिस्ट में शामिल हुआ 'धुरंधर' का गाना

सतिंदर सरताज ने हासिल की उलब्धि, बिलबोर्ड की लिस्ट में शामिल हुआ धुरंधर का गाना
पंजाबी गायक सतिंदर सरताज ने फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के गाने 'जाइए सजना' में दो लाइनें गाकर हर किसी को रुला दिया। इसमें सतिंदर सरताज और जेस्मिन सैंडलस की आवाज है। गाने की संगीत रचना शश्वत सचदेव ने की है। रिलीज के बाद से ही गाने ने काफी लोकप्रियता हासिल कर ली थी और अब इस गाने ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाबी गायक सतिंदर सरताज ने फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के गाने 'जाइए सजना' में दो लाइनें गाकर हर किसी को रुला दिया। इसमें सतिंदर सरताज और जेस्मिन सैंडलस की आवाज है। गाने की संगीत रचना शश्वत सचदेव ने की है। रिलीज के बाद से ही गाने ने काफी लोकप्रियता हासिल कर ली थी और अब इस गाने ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

दरअसल, सुपहिट गाना 'जाइए सजना' बिलबोर्ड कैनेडियन हॉट 100 चार्ट पर 58वें स्थान पर पहुंच गया है।

इस खुशी के मौके पर सतिंदर ने अपना उत्साह जाहिर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी सह-गायिका जेस्मिन सैंडलस की तस्वीर शेयर की। गायक ने लिखा, "जैस्मीन सैंडलस और सतिंदर सरताज का सुपरहिट गाना 'जाइए सजना' बिलबोर्ड कैनेडियन हॉट 100 पर 58वें स्थान पर पहुंच गया है।"

सतिंदर ने आगे पूरी टीम को बधाई देते हुए लिखा, "आदित्य धर, शाश्वत सचदेव, जैसमिन सैंडलस, जियोहॉटस्टार और रणवीर सिंह को बहुत-बहुत बधाई।"

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का गाना 'जाइए सजना' सतिंदर सरताज ने लिखा और गाया है। हालांकि, गाने में ज्यादातर हिस्सा जैस्मिन सैंडर्स ने गाया है और इसकी बस दो लाइनें ही सतिंदर की हैं, लेकिन उन दो लाइनों ने ही सभी के दिलों में जादू कर दिया है। उनकी आवाज इतनी रूहानी है कि उसने हर किसी के दिल को छुआ है। उनकी आवाज इस गाने में जसकीरत के हाल को बयां करती है, क्योंकि गाने में जब-जब जसकीरत अपने परिवार को अंदर आते हुए देखता है, तो उसके अंदर जो खालीपन होता है, वह इन दो लाइनों में पूरी तरह से झलक उठता है।

सतिंदर सरताज गायक और पंजाबी भाषा के कवि हैं। सूफी दर्शन में गहरी पकड़ रखने वाले उनके संगीत में पंजाबी लोक परंपराओं, शास्त्रीय प्रशिक्षण और गीत-लेखन का अनोखा मेल देखने को मिलता है। उनके कार्यक्रम अक्सर साधारण संगीत समारोहों से अलग अधिकतर कविता के इर्द-गिर्द बसी महफिलों जैसे होते हैं, जहां दर्शक सिर्फ धुन के साथ ही नहीं, बल्कि शब्दों के साथ भी ताल मिलाते हैं। आज, उन्हें उन सबसे खास आवाजों में गिना जाता है, जो पंजाबी सूफी संगीत को आधुनिक युग में आगे बढ़ा रही हैं।

दिलचस्प बात ये है कि गायक अपने गाने किसी स्टूडियो में रिकॉर्ड नहीं करते, बल्कि वह उसे घर के ही एक छोटे से कमरे में रिकॉर्डिंग करते हैं। दरअसल, सतिंदर ने अपने घर में एक छोटा सा रिकॉर्डिंग रूम बनवाया है, जहां वे इसे रिकॉर्ड करते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2026 1:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story