बिहार के नालंदा में पम्प हाउस से महिला का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

बिहार के नालंदा में पम्प हाउस से महिला का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका
बिहार के नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को एक महिला का शव बरामद किया है। शव के पास से सल्फास लिखा हुआ एक पॉकेट बरामद किया गया है, ऐसे में पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या की घटना मान रही है।

बिहार शरीफ, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को एक महिला का शव बरामद किया है। शव के पास से सल्फास लिखा हुआ एक पॉकेट बरामद किया गया है, ऐसे में पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या की घटना मान रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महलपर दुर्गा स्थान समीप सरकारी पम्प हाउस के पास निर्माणाधीन स्थल पर एक महिला के शव पाया गया है। मृतका की महलपर बंगाली रोड दुर्गा स्थान निवासी झुन्नू राम की पत्नी रेणु देवी (46) के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतका को मिर्गी की बीमारी थी, जिसका इलाज चल रहा था।

वह कभी-कभी रास्ता भटक जाती थी। बुधवार की शाम में वह घर से निकली थी। देर रात तक परिजनों द्वारा महिला की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह में उसका शव पाया गया है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल से चप्पल पाया गया है, जो मृतका का बताया गया है।

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा जा रहा है। परिजनों एवं अन्य स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल को सुरक्षित कर पुलिस ने निरीक्षण किया और विधि विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञों की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। महिला के शव पर किसी प्रकार का जख्म या चिन्ह का निशान नहीं पाया गया है।

जांच के क्रम में मृतका के ब्लाउज में काले रंग के प्लास्टिक में एक सल्फास लिखा हुआ पैकेट बरामद किया गया है। पॉकेट फटा हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला ने सल्फास खाकर आत्महत्या की है। वैसे, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

--आईएएनएस

एमएनपी/पीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2026 2:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story