भजन गायक अनूप जलोटा ने की नीतीश कुमार की तारीफ, कहा-बिहार को न्यूयॉर्क जैसा बना दिया
पटना, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के पारंपरिक वैशाली महोत्सव में सुरों की महफिल सजाने के लिए सुर-सम्राट और भजन गायक अनूप जलोटा पहुंच चुके हैं।
पटना के एयरपोर्ट पर उतरते ही गायक ने बिहार के विकास पर बात की और एयरपोर्ट को न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट जैसा बताया। बिहार के विकास का श्रेय नीतीश कुमार को देते हुए अनुप जलोटा ने उन्हें राज्यसभा जाने की भी बधाई दी।
बिहार में आयोजित महोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे सुर-सम्राट अनूप जलोटा ने बिहार के विकास पर खुलकर बात की। उनका कहना है कि अब बिहार न्यूयॉर्क बनता जा रहा है। सिंगर ने कहा, "मैं बिहार में आयोजित महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए आया हूं और मेरा मानना है कि जो भी इस महोत्सव में हिस्सा लेता है, वह भाग्यशाली होता है। मैं बीते 50 सालों से बिहार आ-जा रहा हूं, लेकिन बीते कुछ सालों में बिहार पूरी तरह बदल चुका है। अब एयरपोर्ट ही देख लीजिए, ऐसा लगता है कि न्यूयॉर्क आ गए हैं।"
उन्होंने नीतीश कुमार और पीएम मोदी की तारीफ कर कहा, "बस ऐसे ही बिहार की तरक्की होती रहे और बिहार में विकास की ब्यार बहती रहे। हमारे नीतीश कुमार और पीएम मोदी की वजह से ही बिहार की दशा में सुधार आया है। बिहार और बिहारी दोनों ही हमारे लिए बहुत जरूरी हैं क्योंकि हर बड़े पद पर बिहार के लोग अपना दबदबा बनाए बैठे हैं। अगर बिहारी अमेरिका छोड़कर वापस आ जाएं तो अमेरिका के कई बड़े पद खाली हो जाएंगे। हमारा देश विश्व का उभरता सबसे बड़ा देश है और मेरी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि ऐसे ही तरक्की होती रहे।"
सीएम नीतीश कुमार को लेकर अनुप जलोटा ने कहा कि उनके जैसा कर्मठ व्यक्ति सत्ता में नहीं है। उन्होंने बिहार के लिए बहुत काम किया है और अब दिल्ली जाकर अपना कर्तव्य निभाएंगे। भाजपा और नीतीश कुमार मिलकर बिहार को और अधिक खूबसूरत बनाएं। मैं पहली बार इस एयरपोर्ट पर उतरा हूं और ऐसा लगा कि मानो न्यूयॉर्क पर उतरा हूं। बिहार विकास का हकदार रहा है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   2 April 2026 3:40 PM IST











