बिहार संदिग्ध स्थिति में एक की मौत, दो बीमार, जहरीली शराब पीने की आशंका

बिहार संदिग्ध स्थिति में एक की मौत, दो बीमार, जहरीली शराब पीने की आशंका
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में गुरुवार को कथित तौर से जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई, जबकि दो लोग अभी भी जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। पीड़ित दोनों लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि इस घटना के बाद पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मोतिहारी, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में गुरुवार को कथित तौर से जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई, जबकि दो लोग अभी भी जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। पीड़ित दोनों लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि इस घटना के बाद पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान रघुनाथपुर निवासी सुरेश प्रसाद के पुत्र चंदू साह के रूप में हुई है। वहीं बीमार लोगों में इसी थाना क्षेत्र के नंदकिशोर ठाकुर के पुत्र लोहा ठाकुर और रमेश साह के पुत्र लड्डू साह उर्फ जितेंद्र साह शामिल हैं। दोनों का इलाज मोतिहारी के अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

बताया जाता है कि बुधवार की रात को तीनों ने मुसहरी टोला स्थित एक अवैध शराब की दुकान से शराब पी थी। शराब पीने के बाद तीनों की स्थिति बिगड़ने लगी। सभी ने पेट में दर्द की शिकायत की। इसी क्रम में चंदू साह की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जहरीली शराब बेचने वाले की पहचान कर ली गई है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

परसौनी मुसहरी टोला, तुरकौलिया में अवैध शराब के ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। इलाके में एसडीएम और एसडीपीओ कैंप कर रहे हैं। घटना की विस्तृत जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी लगाया गया है, ताकि शराब के नमूनों की जांच कर सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

बता दें कि बिहार में किसी भी तरह की शराब के सेवन और बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध है। सरकार इस कानून के कड़ाई से पालन को लेकर कई तरह के कदम उठा चुकी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2026 4:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story