बिहार से मंगाकर पंजाब में सप्लाई कर रहे थे हथियार, पटियाला पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिहार से मंगाकर पंजाब में सप्लाई कर रहे थे हथियार, पटियाला पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
पंजाब की पटियाला पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से हथियार बरामद किए गए हैं।

पटियाला, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब की पटियाला पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से हथियार बरामद किए गए हैं।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि ये आरोपी बिहार से देसी हथियार मंगाकर पंजाब में सप्लाई कर रहे थे। इन हथियारों का इस्तेमाल क्षेत्रीय गैंगस्टर आपस में भिड़ने और अपराध करने के लिए कर रहे थे। जांच में यह भी पता चला कि ये गोल्डी ढिल्लों के संपर्क में एक प्रतिद्वंद्वी क्रिमिनल को निशाना बनाकर इलाके में अपना दबदबा कायम करना चाहते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 स्लीक, हाई-एंड सेल्फ-लोडिंग बंदूकें बरामद की हैं।

पटियाला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है, ताकि इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि पंजाब पुलिस अवैध हथियार तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ अपनी जीरो-टॉलरेंस नीति के प्रति प्रतिबद्ध है, ताकि पंजाब को सुरक्षित और संरक्षित रखा जा सके।

कुछ दिन पहले अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने भी नाकेबंदी के दौरान एक अवैध हथियारों की तस्करी के जाल का भांडाफोड़ किया था। अमृतसर में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने दो 9एमएम सब मशीन गन और एक खाली मैगजीन बरामद की थी। शुरुआती जांच में पता चला कि ये हथियार गोल्डी ढिल्लों से जुड़े गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह के लिए थे। पुलिस का मानना है कि ये हथियार पंजाब में अपराध और कुछ देशविरोधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने वाले थे।

इस मामले में एफआईआर छेहरता थाने में आर्म्स एक्ट की धारा के तहत दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के पीछे छिपे अन्य आरोपी और सप्लायरों का पता लगाने में जुटी हुई है। मकसद यही है कि इस जाल को पूरी तरह तोड़ा जाए और इलाके में कानून का राज कायम रहे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2026 12:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story