Rural Bank Scam: ग्रामीण बैंक घोटाले में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारत को 3 साल की सजा, अपील के लिए मिला एक महीना

ग्रामीण बैंक घोटाले में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारत को 3 साल की सजा, अपील के लिए मिला एक महीना
राउज एवेन्यू कोर्ट की तरफ से कांग्रेस विभारत को ग्रामीण बैंक घोटाले में 3 साल की सजा दी गई है। साथ ही बैंक ने जुर्माना लगाया है और अपील के लिए एक महीने का समय भी दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट में ग्रामीण बैंक घोटाले मामले को लेकर कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती परेशानियों में घिर गए हैं। कोर्ट ने उनको 3 साल की सजा सुनाई है। राजेंद्र भारती मध्य प्रदेस के दतिया से कांग्रेस विधायक हैं। कोर्ट ने दूसरे दोषी रघुबीर शरण प्रजापति को भी 3 साल की ही सजा सुनाई है। कोर्ट की तरफ से दोनों दोषियों पर जुर्माना भी लगाया गया है और अपील दायर करने के लिए 30 दिन की जमानत भी दी है।

फिक्स जमा के बाद भी निकालते रहे पैसा

मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश ने बताया कि राजेंद्र भारती ने बैंक के एक कर्मचारी और अन्य लोगों के साथ मिलकर जिला सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक को चूना लगाने की योजना बनाई थी। जांच में सामने आया कि तीन साल की अवधि वाली फिक्स जमा राशि दो हजार ग्यारह में पूरी हो चुकी थी, लेकिन इसके बाद भी आरोपितों ने ऊंची ब्याज दर पर पैसा निकालना जारी रखा। इस तरह बैंक को लगातार आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया।

जाली कागजों से उठाया फायदा

अदालत ने यह भी पाया कि इस पूरे खेल को अंजाम देने के लिए बैंक के जरूरी कागजों में छेड़छाड़ की गई। फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और उन्हें असली बताकर इस्तेमाल किया गया था, जिससे ज्यादा रकम निकाली जा सके। अदालत ने इसे सुनियोजित साजिश माना और इसी आधार पर आरोपियों को साजिश रचने, धोखाधड़ी करने और जाली दस्तावेज का इस्तेमाल करने का दोषी ठहराया।

राजनीतिक साजिश का दावा खारिज

फैसले में अदालत ने यह भी साफ कर दिया कि इस मामले को राजनीतिक साजिश बताने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला। न्यायाधीश के मुताबिक, यह पूरा मामला उन घटनाओं से जुड़ा है जो कई साल पहले की हैं और उस समय की राजनीति से इसका कोई भी संबंध नहीं है।

Created On :   2 April 2026 1:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story