बिहार से दिल्ली का सफर: मुख्यमंत्री छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलती रहेगी जेड प्लस सुरक्षा, बिहार गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलती रहेगी जेड प्लस सुरक्षा, बिहार गृह विभाग ने जारी किया आदेश
नीतीश कुमार के जल्द मुख्यमंत्री पद छोड़ने की चर्चाओं के बीच उनकी सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद भी जेड प्लेस सुरक्षा दी जाएगी। इस संबंध में बिहार गृह विभाग ने आदेश जारी किया है।

पटना, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। नीतीश कुमार के जल्द मुख्यमंत्री पद छोड़ने की चर्चाओं के बीच उनकी सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद भी जेड प्लेस सुरक्षा दी जाएगी। इस संबंध में बिहार गृह विभाग ने आदेश जारी किया है।

बिहार के गृह विभाग ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को एक पत्र लिखा है। इस देश में नीतीश कुमार की सुरक्षा के अलावा उनके राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का जिक्र है।

आदेश में कहा गया है, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'बिहार स्पेशल सिक्यूरिटी एक्ट-2000' के तहत सुरक्षा अनुमान्य है। नीतीश कुमार वर्तमान में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं और निकट भविष्य में बिहार विधान परिषद की सदस्यता और मुख्यमंत्री के पद से त्याग पत्र देकर राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।"

इसमें आगे लिखा, "उक्त आलोक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा की समीक्षा के उपरांत 'जेड प्लस' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया जाता है।" पुलिस महानिदेशक को लिखे पत्र में कहा गया कि इन्हें (नीतीश कुमार) राज्य सरकार के उपर्युक्त निर्णय के आलोक में सुरक्षा प्रदान करने की जाए।

संभावनाएं हैं कि नीतीश कुमार खरमास के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। राज्यसभा सदस्य घोषित किए जाने के बाद 30 मार्च को सीएम नीतीश ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया। वे 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के इस कदम के साथ बिहार में नेतृत्व परिवर्तन होने की संभावना है। हालांकि उनके मुख्यमंत्री पद छोड़ने को लेकर अब तक स्थिति साफ नहीं है।

मुख्यमंत्री आवास से जुड़े सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे। वे 8 या 9 अप्रैल को पटना से दिल्ली जाएंगे। फिर मुख्यमंत्री पद से उनका इस्तीफा 13 अप्रैल के बाद कभी भी सकता है। 14 अप्रैल को खरमास खत्म हो रहा है।

--आईएएनएस ‎

डीसीएच/

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2026 9:32 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story