मुर्शिदाबाद में ममता बनर्जी की पार्टी के जीतने की कोई संभावना नहीं है अधीर रंजन चौधरी

मुर्शिदाबाद में ममता बनर्जी की पार्टी के जीतने की कोई संभावना नहीं है  अधीर रंजन चौधरी
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अधीर रंजन चौधरी ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि टीएमसी मुर्शिदाबाद में चुनाव नहीं जीतेगी।

मुर्शिदाबाद, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अधीर रंजन चौधरी ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि टीएमसी मुर्शिदाबाद में चुनाव नहीं जीतेगी।

मुर्शिदाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली बार मुझे हराने के लिए रामनवमी के दिन दंगा भड़काए थे। टीएमसी के विधायक ने तब मेरे लिए क्या कहा था, सभी को मालूम है। एक ही बात का मैं कितनी बार जिक्र करूं।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी मुर्शिदाबाद जिले में जितने ज्यादा वक्त रहेंगी, उतना ज्यादा ही यहां दंगा होने की संभावना बढ़ेगी। इसलिए बेहतर होगा कि ममता बनर्जी यहां से चली जाएं, क्योंकि मुर्शिदाबाद में उनके पार्टी के दोबारा जीतने की कोई संभावना नहीं है। जितनी जल्दी वह चली जाएं, यहां के आम लोगों को आराम मिलेगा, क्योंकि उनके रहने का मतलब यहां के आम लोगों का चैन और सुकून हराम होने वाला है।

बंगाल में एसआईआर को लेकर चल रहे बवाल पर कांग्रेस प्रत्याशी अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आम लोगों के लिए बहुत परेशानी हो रही है, बहुत मुश्किल हो रहा है। बंगाल की सड़कों पर जो आंदोलन हो रहा है। इससे लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं। हमारे यहां का प्रशासन, सूबे की सरकार, इससे कैसे निपटेगी, कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई देती है।

उन्होंने कहा कि जो भी हालात पैदा हुए हैं, यह सीधे तौर पर प्रदेश की सरकार और चुनाव आयोग के बीच चल रहे गतिरोध की वजह से है। अगर ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट नहीं जाती तो शायद यह स्थिति पैदा नहीं होती।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग लोगों को भरोसा दिलाए कि चुनाव से पहले जो वोटर लिस्ट का मामला है, उसे सुलझा लिया जाएगा।

दूसरी ओर कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने विधानसभा चुनाव के लिए बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार भी किया।

बताते चलें कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों, 23 और 29 अप्रैल, को मतदान कराए जाएंगे। जबकि, नतीजों की घोषणा 4 मई को होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2026 3:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story