Sanjay Singh News: राघव चड्ढा को पद से हटाने के बाद संजय सिंह की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- 'राज्यसभा सचिवालय को पार्टी का जो फैसला...'

राघव चड्ढा को पद से हटाने के बाद संजय सिंह की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- राज्यसभा सचिवालय को पार्टी का जो फैसला...
राघव चड्ढा को राज्यसभा में आप के उपनेता पद से हटा दिया गया है। इस पर संजय सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा उपनेता के पद से हटा दिया है। और उनकी जगह पर अब अशोक मित्तल कार्यभार संभालेंगे। इस फैसले पर पार्टी के नेता संजय सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उनसे सवाल किया गया कि राघव चड्ढा को हटाने पर आपका क्या कहना है तो उन्होंने कहा है कि जो भी बताना था वो राज्यसभा सचिवालय ने बता दिया है।

क्या बोले संजय सिंह?

संजय सिंह ने कहा है कि जो भी होना था वो हो गया है और जो भी बताना था वो राज्यसभा सचिवालय ने बता दिया है। राज्यसभा सचिवालय को पार्टी का जो भी फैसला था वो बता दिया गया है। आम आदमी पार्टी ने सचिवालय को लिखे पत्र में ये भई कहा है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय आवंटित ना किया जाए। साथ ही आप ने राज्यसभा से आग्रह किया है कि राघव चड्ढा की जगह अशोक कुमार मित्तल को नियुक्त किया जाए।

क्यों हटाया गया राघव चड्ढा को?

बीते कुछ समय से चर्चांए हैं कि राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी की लाइन से अलग बात करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि कुछ दिनों पहले जब आम आदमी पार्टी मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के शराब कांड मामले में राउज एवन्यू कोर्ट से बरी होने पर भी राघव चड्ढा मौन रहे थे। इसके अलावा सूत्रों का कहना है कि राघव चड्ढा पार्टी से चर्चा किए बिना कुछ मुद्दों पर बोल रहे थे। वह राज्यसभा में किन मुद्दों पर बात रखने वाले हैं, उसकी जानकारी भी पार्टी को नहीं देते थे। आम आदमी पार्टी ने इसको लेकर उनको चेतावनी भी दी थी।

Created On :   2 April 2026 5:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story