Avadh Ojha News: नीतीश कुमार को लेकर अवध ओझा ने दी प्रतिक्रिया, पीएम बनने की दी सलाह, जानें और क्या कहा?

नीतीश कुमार को लेकर अवध ओझा ने दी प्रतिक्रिया, पीएम बनने की दी सलाह, जानें और क्या कहा?
अवध ओझा ने नीतीश कुमार को लेकर कहा है कि वे एक अनुभवी नेता हैं और उनको प्रधानमंत्री पद से नीचे समझौता नहीं करना चाहिए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता अवध ओझा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक बहुत ही समझदार नेता हैं, उनको या तो प्रधानमंत्री बनना चाहिए या तो संन्यास ले लेना चाहिए। आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले अवध ओझा ने मीडिया से बातचीत करते हुए ये बयान दिया है। इसके अलावा उन्होंने देश के भी कई मुद्दों को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

क्या बोले अवध ओझा?

अवध ओझा ने आईएएनएस से बातचीत की है। उनसे सवाल किया गया कि नीतीश कुमार के बारे में आप क्या कहना चाहेंगे। तो इस पर उन्होंने कहा है कि वे एक बड़े और अनुभवी नेता हैं, उनकी राजनीति में बड़ी उप्लब्धियां रही हैं। उन्हें प्रधानमंत्री पद से नीचे समझौता नहीं करना चाहिए। भले ही उनको कुछ समय के लिए ही पीएम बनाएं लेकिन उनको पीएम बनाना चाहिए।

गाड़ियों से की तुलना

अवध ओझा ने आगे कहा है कि मुझे लगता है कि अगर रोल्स रॉयस में बैठने के बाद कोई मजबूरी नहीं होती है तो उसको आल्टो 800 में नहीं बैठना चाहिए। में नहीं बैठना चाहिए। नीतीश कुमार बहुत बड़े राजनेता हैं। मैं नीतीश कुमार को सलाम करता हूं। अपने व्यक्तित्व की वजह से वे इतने लंबे समय तक बिहार पर राज करते रहे हैं और वे लगातार दो दशकों तक मुख्यमंत्री के पद पर कार्यरत रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कहा है कि इस बार उन्होंने चुनाव अपने दम पर जीता। कोई और वजह नहीं थी। जो लोग वोट दे रहे थे, वो सीधे नीतीश कुमार को वोट दे रहे थे। मुझे लगता है कि वो प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।

Created On :   2 April 2026 7:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story