Tejashwi Yadav: तेजस्वी के बयान पर हो रही जमकर सियासत, चिगार पासवान बोले- शर्म आनी चाहिए, बिहार को बदनाम करने पहुंचे

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के पूर्व CM तेजस्वी यादव केरलम विधानसभा चुनाव 2026 में प्रचार करने गए। इस दौरान उन्होंने कहा मैं बिहार से आता हूं, जो भारत के सबसे गरीब राज्यों में शामिल है। उनके इस बयान पर जमकर सियासत हो रही है। इस पर लोजपा (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा तेजस्वी को शर्म आनी चाहिए वे अपने गृह राज्य को दूसरे राज्य में बदनाम करने का काम कर रहे हैं।
चिराग पासवान ने तेजस्वी पर बोला हमला
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, 'दूसरे राज्य में जाकर नेता प्रतिपक्ष(तेजस्वी यादव) चुनावी लाभ के लिए अपने ही गृह राज्य को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। अगर दूसरे राज्य में जाकर उन्हें बताना पड़ रहा है कि बिहार सबसे गरीब राज्य है तो बिहार को गरीब बनाए रखने वाले की भूमिका में कौन लोग थे इसका जवाब भी देना चाहिए था। बताना चाहिए था कि इसके लिए उनकी पार्टी, उनका परिवार, RJD के 90 के दशक का शासनकाल जिम्मेदार है। इन लोगों को शर्म आनी चाहिए कि बिहार के बारे में ऐसी सोच दूसरे राज्यों में रखते हैं।'
बता दें मंगलवार को तेजस्वी यादव पोन्नानी निर्वाचन क्षेत्र में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI(M)) के उम्मीदवार एम के साकीर के लिए प्रचार करने मलप्पुरम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। तेजस्वी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘मलप्पुरम के लोगों के प्यार, समर्थन, स्नेह और प्रेम के लिए मैं आभारी हूं।’
तेजस्वी यादन ने कहा, 'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कद, अनुभव और वरिष्ठता तो मद्देनजर रखते हुए केंद्र सरकार और बिहार में जो नई सरकार शपथ लेगी दोनों सरकारों द्वारा नीतीश कुमार के मान-सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा.'
Created On :   2 April 2026 10:31 PM IST












