Delhi Politics: 'अरविंद केजरीवाल के अराजक और भ्रष्ट...' राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता के पद से हटने पर दिल्ली बीजेपी ने क्या कहा?

अरविंद केजरीवाल के अराजक और भ्रष्ट... राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता के पद से हटने पर दिल्ली बीजेपी ने क्या कहा?
आप सांसद राघव चड्ढा के राज्यसभा उपनेता पद को लेकर राजनीति बयान लगातार सामने आ रहे हैं। अब इस क्रम में दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा के राज्यसभा उपनेता के पद से हटा दिया गया है। इसके बाद से राजनीति बयान लगातार सामने आ रहे हैं। अब इस क्रम में दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि राघव चड्ढा अरविंद्र केजरीवाल के अराजक और भ्रष्ट नेतृत्व से दूरी बना चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्वाति मालिवाल पर कहा कि केजरीवाल एक 'कमजोर' नेता हो गए हैं।

AAP नेतृत्व पर क्या कहा?

वीरेंद्र सचदेवा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, "आम आदमी पार्टी के नेतृत्व का यह अधिकार है कि वह अपने संसदीय दल का नेता नियुक्त करे, लेकिन जिस तरह सांसद राघव चड्ढा को न केवल राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटाया गया है, बल्कि पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से यह भी अनुरोध किया है कि उन्हें सदन में बोलने का समय न दिया जाए, उससे स्पष्ट है कि राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल के अराजक और भ्रष्ट नेतृत्व से दूरी बना ली है।"

स्वाति मालीवाल और चड्ढा पर दी प्रतिक्रिया

दिल्ली बीजेपी प्रमुख ने आगे कहा, "पहले स्वाति मालीवाल और अब राघव चड्ढा, जो आम आदमी पार्टी की नींव रहे हैं, अरविंद केजरीवाल से दूर हो गए हैं। संभव है कि कुछ अन्य लोग भी आम आदमी पार्टी के दैनिक कार्यों से दूरी बना चुके हों। बेहतर होता कि अरविंद केजरीवाल नैतिक जिम्मेदारी दिखाते हुए स्वाति मालीवाल और राघव चड्ढा को पार्टी से निष्कासित कर देते, लेकिन हम सभी जानते हैं कि केजरीवाल एक कमजोर नेता हैं, जिनमें विपक्ष का सामना करने का साहस नहीं है।"

AAP राज्यसभा सचिवालय को लिखा पत्र

गौरतलब है कि आप ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटा दिया है और उनकी जगह अशोक कुमार मित्तल को बैठा दिया है। इस मामले में पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को एक लेटर लिखा है। जिसमें बताया गया है कि सांसद राघव चड्ढा को सदन में बोलने के लिए समय नहीं दिया जाए।

Created On :   2 April 2026 8:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story