Leader of Rajya Sabha: राज्यसभा उपनेता बनाए जाने के बाद पहली बार अशोक कुमार मित्तल ने दी प्रतिक्रिया, राघव चड्ढा के सवाल पर क्या बोले?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राघव चड्ढा की जगह अब राज्यसभा के उपनेता अशोक कुमार मित्तल होंगे। आम आदमी पार्टी (AAP) ने अचानक फैसला लिया है। इस घोषणा के बाद अशोक कुमार मित्तल की पहली पतिक्रिया सामने आई है। मीडिया ने उनसे सवाल किया कि पार्टी ने अचानक यह निर्णय क्योंकि लिया है। इस पर उनका कहना है कि लोकसभा और राज्यसभा में लीडर और डिप्टी लीडर में समय-समय पर बदलाव होते हैं, जो एक प्रक्रिया होती है। उन्होंने कहा कि चड्ढा से पहले उनकी जगह पर एनडी गुप्ता डिप्टी लीडर बनाए गए थे। आज इस पद पर मुझे चुना गया है। इसके बाद किसी दूसरे नेता का चुनाव कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़े -परिणिति चोपड़ा ने राघव चड्ढा पर जताया गर्व, पैटरनिटी लीव पर संसद में उठाई आवाज को बताया दिल से जुड़ा मुद्दा
AAP को लेकर क्या बोले?
अशोक मित्तल ने उनकी पार्टी को लेकर बताया, "हमारी पार्टी एक जनतांत्रिक पार्टी है। पार्टी अपने हर लोगों को समय समय पर ट्रेनिंग भी देना चाहती है और सभी की प्रतिभा को उभारने का प्रयत्न भी करती है। शायद इसी कड़ी में पार्टी ने ये फैसला लिया है कि मैं ये जिम्मेदारी निभाऊं ताकि मैं और सीख सकूं।"
मीडिया ने उनसे आगे सवाल पूछा कि क्या पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को चिट्ठी लिखकर राघव को समय नहीं देने की अपील की है। इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि ऐसा कुछ हुआ है।"
यह भी पढ़े -अरविंद अकेला कल्लू के साथ 'प्रेम विवाह' के लिए तैयार काजल राघवानी, इस दिन रिलीज होगा मजेदार ट्रेलर
क्या AAP के भीतर टूट?
राज्यसभा के नए उपनेता से सवाल किया गया कि क्या पार्टी के भीतर टूट है? इस पर उन्होंने कहा, "पार्टी में सब बिल्कुल ठीक है। ये आपको किसने कह दिया कि ठीक नहीं है।" उनसे यह भी पूछा गया कि क्या राघव चड्ढा के पार्टी बदलने के संकेत पर उन्हें उपनेता पद से हटाया है? इस सवाल पर उन्होंने कहा, "पॉलिटिक्स में इधर उधर की बातें हमेशा चलती रहती हैं। आम तौर पर वो गलत पाई जाती हैं। हमें लगता है कि इसको हमें संज्ञान में नहीं लेना चाहिए।"
इसके साथ ही उन्होंने राघव चड्ढा को मैसेज दिया, "राघव चड्ढा मेरे सीनियर सांसद हैं और हमारी पार्टी के नेता है। मैं यही कहूंगा कि उनसे जो मैंने इस दौरान सीखा है, उसको मैं आगे निभाने की कोशिश करूंगा।"
Created On :   2 April 2026 5:29 PM IST













