अरविंद अकेला कल्लू के साथ 'प्रेम विवाह' के लिए तैयार काजल राघवानी, इस दिन रिलीज होगा मजेदार ट्रेलर

अरविंद अकेला कल्लू के साथ प्रेम विवाह के लिए तैयार काजल राघवानी, इस दिन रिलीज होगा मजेदार ट्रेलर
अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिल जीतने वाली अभिनेत्री काजल राघवानी फैंस की पसंदीदा अभिनेत्री हैं।

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिल जीतने वाली अभिनेत्री काजल राघवानी फैंस की पसंदीदा अभिनेत्री हैं।

काजल की सोलो फिल्म सामाजिक उद्देश्य के साथ फैंस का दिल भी जीतने में कामयाब रहती है लेकिन अब अभिनेत्री की जोड़ी अरविंद अकेला कल्लू के साथ बनी है। दोनों की लेटेस्ट फिल्म 'प्रेम विवाह' का पहला बहुप्रतीक्षित पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसमें काजल और अरविंद शादी के जोड़ में दिख रहे हैं।

काजल राघवानी और अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म 'प्रेम विवाह' का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है। पोस्टर में दोनों बहुत करीब और शादी के जोड़े में दिख रहे हैं। दोनों के गले में वरमाला है और चेहरे पर मुस्कान। फिल्म के पोस्टर के साथ फिल्म के ट्रेलर के रिलीज की जानकारी भी दी गई है। ट्रेलर 28 मार्च को रिलीज होने वाला है। इससे पहले भी काजल और अरविंद ने फिल्म के सेट से बीटीएस फोटो शेयर की थी और लिखा था, 'शादी का खर्चा बच गया।'

कैप्शन और फोटो रिवील होने के बाद फैंस को लगा कि दोनों ने गुपचुप शादी रचा ली है लेकिन अभिनेत्री ने साफ किया कि वे जल्द ही नई फिल्म के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए आ रहे हैं।

फिल्म 'प्रेम विवाह' के निर्माता रोशन सिंह हैं जबकि फिल्म को संजय श्रीवास्तव ने डायरेक्टर किया है। फिल्म के लेखक प्रेम नाथ है और फिल्म को एसआरके कंपनी के बैनर तले बनाया गया है। माना जा रहा है कि फिल्म प्रेम विवाह में आने वाली पारिवारिक मुश्किलों पर बनाई गई है। फिल्म में अरविंद और काजल राघवानी के अलावा समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडे, रीना रानी, ​​विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, अनीता रावत, रामसुजान सिंह, संतोष श्रीवास्तव, अनामिका पांडे, संजीव मिश्रा और साहिल सिद्दीकी समेत कई स्टार्स दिखने वाले हैं।

बता दें कि काजल राघवानी अपनी फिल्मों के अलावा पशुसेवा के लिए सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते रहती हैं। अभिनेत्री पशुसेवा से जुड़े वीडियो भी पोस्ट कर सकती हैं और बेजुबानों की मदद के लिए कई बार आगे भी आ चुकी हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 March 2026 2:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story