Bihar Politics: 'वे भी उपमुख्यमंत्री रहे हैं, जो समय उनको मिला, उनके...' तेजस्वी यादव के बयान के सपोर्ट में AIMIM नेता

वे भी उपमुख्यमंत्री रहे हैं, जो समय उनको मिला, उनके... तेजस्वी यादव के बयान के सपोर्ट में AIMIM नेता
केरलम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। केरलम राज्य को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर राजनीति बयानबाजी तेज हो गई है।

डिजिटल डेस्क, पटना। केरलम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। केरलम राज्य को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर राजनीति बयानबाजी तेज हो गई है। उनकी बयान की एनडीए के तमाम नेता आलोचन कर रहे हैं। इस बीच उनके बयान पर एआईएमआईएम नेता ने समर्थन किया है। बता दें कि तेजस्वी यादव ने अपने बयान में कहा था कि केरलम में बिहार को गरीब राज्य बताया था।

AIMIM नेता ने क्या कहा?

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने गुरुवार को तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "वे भी उपमुख्यमंत्री रहे हैं, जो समय उनको मिला, उनके पिताजी को मिला। उनको भी समझना चाहिए। मैं समझता हूं कि यह कोई आपत्ति की बात नहीं है, बिहार गरीब है यह सत्य है।" उन्होंने आगे कहा कि गरीब का प्रमाण पत्र किसी और ने नहीं बल्कि बिहार के तमाम राजनीतिक दलों ने सदन के पटल पर प्रस्ताव रखा था। ताकि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल सके। यह तो सबको पता है कि बिहार एक गरीब राज्य है।

तेजस्वी यादव ने अपने बयान में क्या कहा?

तेजस्वी यादव ने अपने बयान में कहा था, "मैं बिहार से आता हूं, जो भारत के सबसे गरीब राज्यों में शामिल है। मैं केरलम आया हूं, जिसका उदाहरण हम बिहार में देते हैं। बिहार को केरल की तरह होना चाहिए। हमें केरलम के लोगों पर और इस राज्य पर बहुत गर्व है।"

उनके इस बयान में लगातार राज्य में राजनीति गरमाती हुई नजर आ रही है। इस बयान पर बीजेपी, जेडीयू और अन्य दलों के नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। हिंदूस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने बताया कि तेजस्वी यादव के बिहार को लेकर और राहुल गांधी के विदेश जाकर भारत के खिलाफ बयान देना, दोनों एक ही जैसे नकारात्मक और गैर-जिम्मेदारान राजनीतिक सोच का परिमाण है।

Created On :   2 April 2026 10:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story