चिराग का तेजस्वी पर निशाना, बोले- जो लोग बिहार को पिछड़ा बता रहे हैं, उसके लिए उनकी पार्टी और परिवार ही जिम्मेदार

चिराग का तेजस्वी पर निशाना, बोले- जो लोग बिहार को पिछड़ा बता रहे हैं, उसके लिए उनकी पार्टी और परिवार ही जिम्मेदार
लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के केरल के चुनावी प्रचार में बिहार को पिछड़ा राज्य बताए जाने पर निशाना साधा है।

पटना, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के केरल के चुनावी प्रचार में बिहार को पिछड़ा राज्य बताए जाने पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा, "आज जो लोग दूसरे राज्यों में जाकर अपने ही गृह राज्य बिहार को बदनाम कर रहे हैं तो बिहार को गरीब बनाने वाला उनकी ही पार्टी और उनका परिवार इसके लिए जिम्मेदार है।" उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनावी लाभ के लिए बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ऐसा बयान दे रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दूसरे राज्य में जाकर उन्हें यह बताना पड़ रहा है कि बिहार सबसे गरीब राज्य है, तो इसे गरीब बनाने वाला और गरीब बनाए रखने वालों की भूमिका में कौन लोग थे, इसका जवाब भी उन्हें देना चाहिए। उन्हें बताना चाहिए था कि मेरी पार्टी राजद और मेरा परिवार बिहार को पिछड़ा बनाने के लिए जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा, "बिहार को पिछड़ा बनाने के लिए राजद के 90 के दशक के शासनकाल जिम्मेदार हैं। बिहार को इस बदहाल परिस्थिति में लाने के लिए जिम्मेदार हैं। उस समय बिहार की एक बड़ी आबादी को बिहार छोड़कर पलायन कर दूसरे राज्यों में जाना पड़ा। जो लोग आज बिहार को दूसरे राज्यों में जाकर बदनाम करने का काम कर रहे हैं, बिहार की बदहाली के लिए भी यही लोग जिम्मेदार हैं।"

उन्होंने कहा कि इन लोगों को शर्म आनी चाहिए कि बिहार के बारे में ऐसी सोच दूसरे राज्यों में जाकर रखते हैं। बिहार के लोग भी इन बातों को सुन रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में भी इन लोगों के इसी बयान और इन्हीं कार्यों के कारण लोगों ने नकारने का काम किया था और आने वाले दिनों में भी इस बयान को लेकर हिसाब बराबर किया जाएगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर कहा कि केंद्र सरकार या बिहार में बनने वाली नई सरकार उनके अनुभव, उनके राजनीतिक कद को देखते हुए आने वाले दिनों में उनके मान-सम्मान की रक्षा करेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2026 5:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story