केरल चुनाव पीएम मोदी का बूथ कार्यकर्ताओं को जीत मंत्र, 5 साल का रोडमैप बनाने का आह्वान

केरल चुनाव पीएम मोदी का बूथ कार्यकर्ताओं को जीत मंत्र, 5 साल का रोडमैप बनाने का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नमो ऐप के जरिए केरल के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उन्हें विधानसभा चुनाव में अपना बूथ मजबूत करने के लिए जीत का मंत्र दिया।

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नमो ऐप के जरिए केरल के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उन्हें विधानसभा चुनाव में अपना बूथ मजबूत करने के लिए जीत का मंत्र दिया।

पीएम मोदी ने बूथ कार्यकर्ताओं को कहा कि आप अपने बूथ का अगले पांच साल का रोडमैप बनाइए। आपके बूथ के लोग अगले पांच साल में जो विकास कार्य देखना चाहते हैं, उसकी लिस्ट तैयार कीजिए और एनडीए-भाजपा सरकार उस रोडमैप के आधार पर आने वाले पांच वर्षों में काम करेगी। उन्होंने कहा कि ये गारंटी मोदी की तरफ से आपको अपने मतदाताओं को देनी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप लोगों को घर-घर जाकर ये भरोसा दीजिए कि एक बार भाजपा को वोट दें और हम पर भरोसा करें। उन्होंने कहा कि आप लोगों को ऐसे समझाइए कि कांग्रेस और कम्यूनिस्टों को कई साल मौका देकर देख लिया, लेकिन इस बार भाजपा-एनडीए को जीताइए।

पीएम मोदी ने बूथ कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदाताओं को कहिए कि देश भर में हमें जहां-जहां मौका मिला है, वहां हमने अद्भुत सेवा की है। इस दौरान पीएम मोदी ने केरल के मनंथवाडी की बूथ अध्यक्ष विनीता के.के. से कहा कि अगर आपकी वायनाड की सांसद से डिबेट करा दी जाए, तो आप उनसे बेहतर डिबेट करेंगी। उन्होंने कहा कि मैं तो मीडिया से कहता हूं कि एक बार ऐसा करें। बता दें कि वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा सांसद हैं।

इससे पहले पीएम मोदी ने सोमवार को असम और पुड्डुचेरी के बूथ कार्यकर्ताओं से नमो ऐप के जरिए संवाद किया था और उन्हें जीत का मंत्र दिया था। पीएम मोदी ने कहा था कि आने वाले चुनाव में एनडीए-भाजपा की जीत हो, इसके लिए कड़ी मेहनत करना है और मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक करना है।

बता दें कि 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' अभियान के तहत पीएम मोदी नमो ऐप के जरिए बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करते हैं और उन्हें काम करने के लिए प्रेरणा देते रहते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2026 6:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story