Beed News: बेमौसमी बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से पूर्व सैनिक किसान की हुई मौत

बेमौसमी बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से पूर्व सैनिक किसान की हुई मौत
  • आकाशीय बिजली गिरने से पूर्व सैनिक किसान की हुई मौत
  • पाली गांव में शाम करीब 5 बजे हुआ हादसा

Beed News. जिले में बुधवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ ही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से पूर्व सैनिक किसान की मौत हो गई। पाली गांव में शाम करीब 5 बजे आकाशीय बिजली गिरने से पूर्व सैनिक तथा पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी वसंत रामराव राऊत (62) की मौके पर ही मौत हो गई। वे अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक बिजली गिरने से यह हादसा हुआ।

बेमौसमी बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अचानक आई तेज बारिश और तूफान से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। खेतों में तैयार खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं। जिले में पिछले कुछ दिनों से बेमौसमी बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे कृषि क्षेत्र को लगातार नुकसान हो रहा है।

इस घटना के बाद पाली गांव में शोक का माहौल है। वसंत राऊत के निधन पर ग्रामीणों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। राजस्व विभाग की टीम ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर घटना का पंचनामा किया और आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Created On :   2 April 2026 6:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story