'कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर' का ट्रेलर रिलीज, जादू-टोना, मंत्र और खतरनाक शक्तियों से भरपूर सीन ने बढ़ाया रोमांच

कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर का ट्रेलर रिलीज, जादू-टोना, मंत्र और खतरनाक शक्तियों से भरपूर सीन ने बढ़ाया रोमांच
साउथ सिनेमा में लोककथाओं और इतिहास को नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्में दर्शकों के बीच अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में फैंटेसी थ्रिलर फिल्म 'कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर' काफी चर्चाओं में है, जिसका इंतजार लोग बड़ी ही बेसब्री के साथ कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा में लोककथाओं और इतिहास को नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्में दर्शकों के बीच अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में फैंटेसी थ्रिलर फिल्म 'कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर' काफी चर्चाओं में है, जिसका इंतजार लोग बड़ी ही बेसब्री के साथ कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

'कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर' के ट्रेलर में रहस्यमयी और जादुई दुनिया की झलक देखने को मिलती है। शुरुआत से ही माहौल थोड़ा डार्क और सस्पेंस से भरा नजर आता है। ट्रेलर में घने जंगल, पुराने समय के गांव और रहस्यमयी शक्तियां आदि को दिखाया जाता है, जो कहानी को और भी रोचक बनाते हैं। विजुअल इफेक्ट्स और बैकग्राउंड म्यूजिक मिलकर एक ऐसा माहौल तैयार करते हैं, जो दर्शकों को पूरी तरह कहानी में खींच लेता है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कहानी का मुख्य किरदार एक ऐसे व्यक्ति का है, जिसके पास असाधारण शक्तियां हैं। वह बुरी ताकतों से लड़ता है और लोगों की मदद करता है। कुछ सीन में जादू-टोना, रहस्यमयी मंत्र और खतरनाक आत्माओं से टकराव को दिखाया गया है, जिससे फिल्म का फैंटेसी और थ्रिलर दोनों पहलू मजबूत नजर आते हैं।

इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी, जयसूर्या और प्रभुदेवा जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए अनुष्का शेट्टी मलयालम सिनेमा में अपना डेब्यू कर रही हैं। वहीं, प्रभुदेवा देवा फिल्म में एक खास भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्देशन रोजिन थॉमस ने किया है और इसे प्रोड्यूस गोकुलम गोपालन ने किया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट काफी बड़ा है और इसमें नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह मलयालम सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बन गई है। इसे कई भाषाओं में रिलीज करने की योजना है, ताकि यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दर्शकों तक पहुंचे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 March 2026 5:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story