वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में कई पदों पर भर्ती शुरू, 3 अप्रैल तक फॉर्म भरने का मौका
देहरादून, 31 मार्च (आईएएनएस)। वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूआईआई), देहरादून ने प्रोजेक्ट एसोसिएट समेत विभिन्न 8 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
डब्ल्यूआईआई ने जिन 8 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें प्रोजेक्ट एसोसिएट- I, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट- I (प्रोजेक्ट), सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट, प्रोजेक्ट एसोसिएट- I (प्रोजेक्ट), प्रोजेक्ट एसोसिएट- I और प्रोजेक्ट एसोसिएट- II का 1-1 पद; और प्रोजेक्ट एसोसिएट- I के 2 पद शामिल हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार प्राकृतिक विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसी के साथ कुछ पदों के लिए कैंडिडेट्स के पास यूजीसी/सीएसआईआर नेट, जूनियर रेजीडेंसी और तय वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 से 45 साल के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 30,000 से 77,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल के लिए 500 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ईडब्ल्यूएस/शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए तय किया गया है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें। फिर फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   31 March 2026 6:02 PM IST












