- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- झूला झूलते समय गले में रस्सी का...
Beed News: झूला झूलते समय गले में रस्सी का फंदा फसने से 8 साल की बच्ची की मृत्यु

Beed News बीड जिले के माजलगाव शहर में 31 मार्च को एक बेहद दुखद घटना घटी है, जिसमें झूला खेलते समय गले में रस्सी का फंदा फसने से 8 वर्षीय मासूम बच्ची की मृत्यु हो गई। बच्ची का नाम वृंदा समीर रुद्रवार है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।
यह भी पढ़े -सोनवणे ने कहा - बीड को सूखा-मुक्त बनाने उजनी का पानी मंजारा डैम में लाए, किसानों को समय पर मिले मदद
जानकारी के अनुसार, शहर के खंडोबा मैदान सन्मित्र कालोनी इलाके में व्यापारी प्रदीप रुद्रवार का घर है। मंगलवार को महावीर जयंती की छुट्टी थी, इसलिए उनकी 8 साल की पोती वृंदा समीर रूद्रवार अपनी छोटी बहन के साथ घर के ऊपर वाले माले पर झुला खेल रही थी। इस दौरान, वह कुर्सी पर चढ़कर झुला को पकड़ने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अचानक कुर्सी गिर गई, जिससे झुले की रस्सी उसके गले में फंस गई। इस हादसे में वृंदा की तुरंत ही मौके पर मौत हो गई।
यह भी पढ़े -मायके से 5 लाख रुपये लाने का डला दबाव, विवाहिता का कराया जबरन गर्भपात - आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
जब बच्ची नीचे खाने के लिए नहीं आई, तो उसकी माँ ऊपर गई, तब यह घटना सामने आई। बेटी की हालत देखकर माँ रोने लगी। माँ के रोने पर दादी, दादा, पिता सब दौड़कर आए। उन्होंने तुरंत वृंदा को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वृंदा ईगलवुड स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ती थी। उसकी अकस्मात मृत्यु से रुद्रवार परिवार में शोक की लहर है और पूरे इलाके में दुख व्यक्त किया जा रहा है।
Created On :   31 March 2026 7:03 PM IST












