एसवीएनआईटी में करियर बनाने का अवसर, बिना लिखित परीक्षा सीनियर रिसर्च फेलो पदों पर होगा चयन
गाधीनगर, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एसवीएनआईटी) में नौकरी करने का अवसर तलाश रहे लोगों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। सरदार वल्लभभाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एसवीएनआईटी), सूरत, ने सीनियर रिसर्च फेलो के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
एसवीएनआईटी की ओर से जारी पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 42,000 रुपए प्रतिमाह होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होने वाले योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एमई/एमटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स का गेट परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास अन्य निर्धारित पात्रता/स्किल/अनुभव भी होना चाहिए।
वॉक-इन-इंटरव्यू 5 मई को सुबह 10.00 बजे से 11.30 बजे तक 'एसवीएनआईटी परिसर, गुजरात में सिविल इंजीनियरिंग विभाग (विंग-ए) के सेमिनार कक्ष' में आयोजित किया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, वो केंद्र पर समय से पहुंचने के साथ एप्लीकेशन फॉर्म और सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स साथ में जरूर ले जाएं।
वहीं, कैंडिडेट्स भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एसवीएनआईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, वहां संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
सीनियर रिसर्च फेलो के अलावा, एसवीएनआईटी, सूरत ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कई अधिसूचनाएं जारी की हैं, जिनसे संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और वहां जारी न्यूनतम रिक्तियों का विवरण देख सकते हैं।
एसवीएनआईटी, सूरत की ओर से जारी उन पदों में लीगल ऑफिसर का 1 और रिसर्च पर्सनल के अलग-अलग 6 पद शामिल हैं। इन पदों से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   2 April 2026 6:20 PM IST












