तेजस्वी यादव बिहार को शर्मिंदा कर रहे हैं श्रेयसी सिंह

तेजस्वी यादव बिहार को शर्मिंदा कर रहे हैं श्रेयसी सिंह
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वे बिहार को शर्मिंदा करने का काम कर रहे हैं।

पटना, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वे बिहार को शर्मिंदा करने का काम कर रहे हैं।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि चाहे तेजस्वी यादव हों या राहुल गांधी, जब भी वे बिहार या भारत से बाहर जाते हैं, तो वे बिहार और भारत को शर्मिंदा करते हैं। अगर तेजस्वी यादव सच्चे विपक्ष के नेता हैं तो वे विधानसभा से गायब क्यों हो जाते हैं। वे अपनी भूमिका क्यों नहीं निभाते। तेजस्वी यादव की बात सुनने से किसी को न तो कोई फायदा होने वाला है और न ही कोई नुकसान होने वाला है।

उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि सुरक्षा को लेकर चिंता जरूर है। क्योंकि, हाल में घटनाएं हुई हैं। लेकिन, अच्छी बात यह है कि गृह विभाग सम्राट चौधरी संभाल रहे हैं और उनके नेतृत्व में तत्परता के साथ काम किया जा रहा है। भले ही न्याय में देरी हो सकती है। लेकिन, एनडीए की सरकार में न्याय सुनिश्चित किया जा रहा है। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी, ताकि समाज में एक उदाहरण पेश हो कि बुरा काम करेंगे तो अंजाम भी भुगतना होगा।

उन्होंने एकलव्य रेजिडेंशियल स्कूल का जिक्र करते हुए कहा कि इसे चालू कर दिया गया है। इस स्कूल के माध्यम से बच्चों के रहने और खानपान को लेकर व्यवस्था की जाएगी।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बिहार के वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन के प्रदर्शन को लेकर मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि पहले बिहार में एसोसिएशन के झगड़े की वजह से खिलाड़ियों को खामियाजा भुगतना पड़ता था। हमारी सरकार की भरपूर कोशिश है कि बिहार के बच्चे हर खेल में आगे बढ़ें। हमारी सरकार और एसोसिएशन मिलकर अच्छे स्टेडियम का निर्माण करवा रही है, राजगीर में स्टेडियम लगभर तैयार है। क्रिकेट ग्राउंड को बेहतर किया जा रहा है। मुझे लगता है कि एक मजबूत नींव बिहार में रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय स्टेडियम के निर्माण की डेडलाइन तय नहीं की गई है, क्योंकि कुछ ऐसे स्टेडियम भी हैं, जिनका जीर्णोद्धार की आवश्यकता है।

बिहार के अगले सीएम को लेकर उन्होंने कहा कि यह फैसला एनडीए का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2026 5:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story