120 टन मांस जब्त, विदेशी तस्करी का बड़ा खुलासा - 3 कंटेनर सीज, 3 आरोपी गिरफ्तार

120 टन मांस जब्त, विदेशी तस्करी का बड़ा खुलासा - 3 कंटेनर सीज, 3 आरोपी गिरफ्तार
  • मांस तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश
  • 120 टन मांस से भरे तीन कंटेनरों को जब्त किया

Jalgaon News. जिले में मांस तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। चंदनझिरा पुलिस ने 1 अप्रैल को संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 120 टन मांस से भरे तीन कंटेनरों को जब्त किया। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मांस परभणी जिले के पूर्णा क्षेत्र से जालना, पुणे और मुंबई के रास्ते विदेश भेजे जाने की तैयारी में था। पुलिस और गोरक्षकों की संयुक्त टीम ने चंदनझिरा के पास एक टोल प्लाजा पर जाल बिछाकर कंटेनरों को पकड़ा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों कंटेनरों में भारी मात्रा में मांस भरा हुआ था, जिसकी कुल मात्रा लगभग 120 टन बताई जा रही है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कंटेनर चालक वीरेंद्र गुप्ता, सत्य प्रकाश और शंभु प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त मांस के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मांस किस प्रकार का है।

कंटेनर चालक के साथ मारपीट की आशंका

कार्रवाई की सूचना मिलते ही युवा सेना के अभिमन्यु खोतकर और पार्षद अक्षय गोरंटयाल पुलिस थाने पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं, कुछ सूत्रों के अनुसार कार्रवाई के दौरान गोरक्षकों द्वारा एक कंटेनर चालक के साथ मारपीट की भी बात सामने आई है, जिससे वह घायल हो गया।

यह भी पढ़े -नाइट ड्यूटी पर गए युवक का खून से लथपथ शव मिला, अस्पताल में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव

घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और कई सवाल उठ रहे हैं—पूर्णा स्थित कत्तलखाने का मालिक कौन है? जब्त मांस किस जानवर का है? क्या इसके पीछे कोई अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क सक्रिय है? और इतनी बड़ी मात्रा में सप्लाई किन लोगों के संरक्षण में हो रही थी?

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकेगा। इस कार्रवाई से मांस तस्करी के बड़े गिरोह के उजागर होने की संभावना जताई जा रही है।

Created On :   2 April 2026 6:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story