ट्रक-पिकअप की भिड़ंत में 2 महिलाओं सहित 3 की मौत

3 killed including 2 women in truck-pickup collision
ट्रक-पिकअप की भिड़ंत में 2 महिलाओं सहित 3 की मौत
जालना ट्रक-पिकअप की भिड़ंत में 2 महिलाओं सहित 3 की मौत

डिजिटल डेस्क, जालना। भोकरदन-जालना रोड पर बानेगांव पाटी के पास बुधवार की सुबह एक ट्रक और पिकअप के बीच हुई भिड़ंत में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार जालना जिले के कुछ पापड़ व्यवसायी पिकअप (एमएच-19 सीवाय-1091) जालना से रवाना हुए थे। भोकरदन- जालना रास्ते पर स्थित बानेगांव पाटी के पास जालना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (एमएच-40एके 5156) और पिकअप के बीच भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में कल्पनाबाई भरत पाटील (47), रामदास रामरतन पाटील (47) की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि, जालना के अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल 3 घायलों में से कल्पना गोविंदा ठाकुर (45) नामक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना में घायल सचिन सुखलाल पाटील (40) और भरत पाटील (55) का जालना के अस्पताल में उपचार चल रहा है।  

Created On :   28 April 2022 6:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story