पूर्व विधायक के बंगले से मिला महिला का क्षत-विक्षत शव

A mutilated body of a woman was found in the bungalow of the former mla
पूर्व विधायक के बंगले से मिला महिला का क्षत-विक्षत शव
क्राइम पूर्व विधायक के बंगले से मिला महिला का क्षत-विक्षत शव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सतारा जिले के एक गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के बंद बंगले के पीछे महिला का आंशिक रूप से दबा हुआ शव-विक्षत शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि पूर्व एमएलसी कांता नलवाडे के परिवार के सदस्यों को बंगले के परिसर की सफाई के दौरान शव मिला। परिवार के सदस्य कभी-कभार ही इस बंगले में रहने के लिए आते हैं। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंगले के पिछले हिस्से में एक महिला का आंशिक रूप से दबा हुआ क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। परिवार के सदस्य जब शुक्रवार को सफाई करने के लिए वहां पहुंचे तो उन्हें यह शव दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शव की पहचान की जा रही है। सतारा जिले के पुलिस अधीक्षक समीर शेख ने कहा कि हमने बंगला परिसर से एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। हम इस मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रहे हैं।उन्होंने कहा-जल्द की शव की पहचान कर ली जाएगी। मामले की जांच जारी है। 

Created On :  

Tags

Next Story