दो जनवरी से हड़ताल पर जाएंगे रेजिडेंट डॉक्टर

Resident doctors will go on strike from January 2
दो जनवरी से हड़ताल पर जाएंगे रेजिडेंट डॉक्टर
मार्ड का आरोप, हमारी बातें सुनने को तैयार नहीं सरकार  दो जनवरी से हड़ताल पर जाएंगे रेजिडेंट डॉक्टर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नागपुर विधानमंडल सत्र के दौरान विभिन्न मांगों का हल  न निकलने से नाराज रेजिडेंट डॉक्टरों ने दो जनवरी से हड़ताल का ऐलान कर दिया है हालांकि इस दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। महाराष्ट्र रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (मार्ड) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि करीब एक सालों से हमारी विभिन्न मांगे प्रलंबित हैं। संगठन ने इस दौरान राज्यपाल, चिकित्सा शिक्षा मंत्री, संबंधित विभागों के सचिव समेत संबंधित अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं लेकिन कोई हल नहीं निकला।  संगठन ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन को पत्र लिखकर अपनी पांच मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई है। संगठन ने सरकार से राज्य के सभी सरकारी/ मनपा अस्पतालों में हॉस्टलों की कमी के चलते निवासी डॉक्टरों को होने वाली परेशानी हल करने की मांग की है। साथ ही काम के दबाव को देखते हुए वरिष्ठ निवासी डॉक्टरों के 1432 नए पदों को मंजूरी देने की भी मांग की गई है। आरोप है कि यह प्रस्ताव लंबे समय से प्रलंबित है। इसके अलावा प्रोफेसरों के रिक्त पदों की भर्ती, बकाया मंहगाई भत्ता तुरंत देने, वरिष्ठ निवासी डॉक्टरों को समान वेतन देने की भी मांग है। सेंट्रल मार्ड के अध्यक्ष जॉ अविनाश दहीफले के मुताबिक बार बार मांगों की जानकारी दिए जाने के बावजूद मुख्यमंत्री, मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ऐसे में हमारे पास हड़ताल पर जाने का ही विकल्प बचता है। इसीलिए रेजिडेंट डॉक्टरों ने सोमवार से हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक हमसे संपर्क कर मामले का कोई हल निकालने की कोशिश नहीं की है। ऐसा लग रहा है सरकार मेडिकल शिक्षा खत्म करने पर तुली हुई है। 
 

Created On :  

Tags

Next Story