जालना की स्टील कंपनी में छापा, 390 करोड़ की संपत्ति जब्त

Raid in Jalnas steel company, property worth 390 crores seized
जालना की स्टील कंपनी में छापा, 390 करोड़ की संपत्ति जब्त
कार्रवाई जालना की स्टील कंपनी में छापा, 390 करोड़ की संपत्ति जब्त

डिजिटल डेस्क, जालना।  जालना स्थित एक नामी स्टील कंपनी पर आयकर विभाग ने छापा मार कर करीब 390 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। इसमें 58 करोड़ नकद, 32 किलो सोने चांदी के जेवर, 300 करोड़ की बेनामी संपत्ति शामिल है। बताया जाता है कि छापा मारने जाते समय आयकर विभाग की गाड़ियों पर दुल्हन हम ले जाएंगे, लिखा था। पिछले करीब 13 दिनों से जारी इस कार्रवाई को इतना गुप्त रखा गया था कि किसी को इस छापे की जानकारी नहीं मिली। स्टील फैक्ट्री के अभी और अघोषित संपत्ति मिलने की संभावना जताई जा रही है। छापे के दौरान टीम को जगह-जगह नोटों के बंडल और अकूत संपत्ति बरामद हुई है। जांच जारी है।

 

Created On :   11 Aug 2022 5:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story