Raghav Chadha News: राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, एक्स पर इस इमोजी के साथ शेयर किया वीडियो

राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, एक्स पर इस इमोजी के साथ शेयर किया वीडियो
राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद सांसद राघव चड्डा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद सांसद राघव चड्डा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने नजर न लगाने वाली इमोजी लगाई है। बता दें, इस इमोजी को इविल आई भी कहा जाता है। इस इमोजी को लगाकर उन्होंने हाल ही के दिनों में संसद में खुद के द्वारा उठाए गए मुद्दों का वीडियो भी शेयर किया है।

आप सांसद राघव चड्डा की आई पहली प्रतिक्रिया

आप के राज्यसभा सांसद ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें कई मुद्दों पर बोल संसद में बोलते दिख रहे हैं। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर 2 मिनट 45 सेकेंड का वीडिया डोला। इसमें मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ, डेटा एक्सपाइरी प्रॉब्लम, पैटर्निटी लीव, मिनिमम बैलैंस को लेकर लगने वाला जुर्माना, फूट एडल्टरेशन, इनकमिंग कॉल चार्ज, 28 दिन का रिचार्ज 'स्कैम', एक्सेस बैगेज चार्जेज, पेपर लीक स्कैम, एयर पॉल्यूशन, हेल्थ इंश्योरेंस पर लगने वाला जीएसटी और एयरपोर्ट पर महंगे खाने जैसे कई मुद्दे हैं।

आप नेता अशोक मित्तल ने भी दी प्रतिक्रिया

इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर राज्यसभा में आप के नए उपनेता अशोक मित्तल की भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये बदलाव एक सामान्य प्रक्रिया है और इसके पीछे कोई विशेष कारण नहीं है।

Created On :   2 April 2026 10:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story