Middle East Tension: 'अब समय आ गया कि युद्ध रोका जाए', ईरान से युद्ध पर UN का क्लियर मैसेज

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध से मिडिल ईस्ट जंग का मैदान बना हुआ है। बीते एक महीन से जारी यह भीषण युद्ध को रोकने के लिए रूस, चीन, भारत समेत कई देशों ने शांति की अपील की है। हालांकि, इसके बावजूद यह जंग थमने का नाम नहीं ले रही। इस बीच अब संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध को रोकने की मांग की है। यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एक पोस्ट कर युद्ध रोकने की अपील की है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई को एक महीने से ज्यादा बीत चुका है। युद्ध अपने पांचवे हफ्ते में हैं। ऐसे में युद्ध थका देने वाला ज्यादा और बेनतीजा ही रहा है।
यह भी पढ़े -'ईरानी तकनीक की मिसाल' और मध्य पूर्व के सबसे ऊंचे पुल पर हवाई हमला, तेहरान से करज का संपर्क टूटा
यूएन ने अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध खत्म करने की अपील की
यूएन महासचिव गुटेरेस ने एक पोस्ट के जरिए कहा है कि मेरा अमेरिका और इजरायल से साफ संदेश है कि अब समय आ गया है कि इस युद्ध को रोका जाए। इससे भारी मानवीय पीड़ा हो रही है। विनाशकारी आर्थिक परिणाम सामने आ रहे हैं। ईरान को भी अब अपने पड़ोसियों पर हमला करना बंद करना चाहिए। संघर्ष तब खत्म होते हैं, जब नेता विनाश की बजाय बातचीत को चुनते हैं। यह विकल्प अभी भी मौजूद हैं। इसे अभी ही चुना जाना चाहिए।
वहीं, ईरान ने अपने खिलाफ हुए अमेरिकी और इजरायली हमलों को लेकर संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर और कुवैत के इलाके और हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने का कड़ा विरोध किया था। ईरान ने इन देशों से अच्छे संबंध बनाने और आगे किसी तरह से अपने इलाके के इस्तेमाल को रोकने की अपील की।
यह भी पढ़े -भारत में ईरानी राजदूत ने अमेरिका-इजरायल पर फार्मास्यूटिकल हब को निशाना बनाने का लगाया आरोप
ईरान के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि ने लिखा पत्र
इससे पहले मंगलवार को युएन और सुरक्षा परिषद को अलग-अलग लिखे लेटर में ईरान के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि अमीर सईद इरावानी ने कहा था कि इंटरनेशनल कानून के तहत अगर किसी देश के इलाके का इस्तेमाल किसी तीसरे देश के खिलाफ हमला करने या सशस्त्र हमलों के लिए किया जाता है, तो उस देश की जिम्मेदारी बनती है।
Created On :   3 April 2026 1:27 AM IST












