Iran-Israel War: ईरान में जल्द होने वाला है बड़ा हमला! क्या होगा अमेरिका के निशाने पर? ट्रंप ने बताया प्लान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सेना दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है। ट्रंप ने यह भी कहा कि अभी ईरान में जो बचा है, उसे खत्म करने की शुरुआत भी नहीं हुई है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में पुलों को निशाना बनाया जा सकता है। इसके बाद बिजली बनाने वाले प्लांट पर भी हमला हो सकता है। ट्रंप के मुताबिक, नए नेतृत्व को पता है कि आगे क्या कदम उठाने हैं।
यह भी पढ़े -अमेरिका-ईरान जंग के बीच पश्चिमी एशिया से कई भारतीय नागरिको सुरक्षित निकाला गया, रणधीर जायसवाल ने दी जानकारी
US President Donald Trump posts on Truth Social, "Our Military, the greatest and most powerful (by far!) anywhere in the World, hasn’t even started destroying what’s left in Iran. Bridges next, then Electric Power Plants! New Regime leadership knows what has to be done, and has… pic.twitter.com/R3vwYk7zPF
— Press Trust of India (@PTI_News) April 3, 2026
यह भी पढ़े -'ईरानी तकनीक की मिसाल' और मध्य पूर्व के सबसे ऊंचे पुल पर हवाई हमला, तेहरान से करज का संपर्क टूटा
ईरान पर कड़े हमले की चेतावनी
ट्रंप ने हाल ही में दिए अपने भाषण में ईरान को सीधी चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर ईरान समझौता नहीं करता है, तो अमेरिका बड़े हमले करेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने टारगेट के बहुत करीब है और जल्द ही उन्हें पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले हफ्तों में ईरान पर और ज्यादा दबाव बनाया जाएगा।
‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ जारी रहेगा
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि सेना का ऑपरेशन लगातार चल रहा है। पिछले एक महीने में अमेरिकी सेना ने कई बड़ी कार्रवाई की है। ट्रंप के अनुसार, यह अभियान बहुत सफल रहा है और दुश्मन को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसी जीत पहले बहुत कम देखने को मिली है और सेना लगातार आगे बढ़ रही है।
Created On :   3 April 2026 8:59 AM IST












