US-Iran War: मिडिल ईस्ट में आक्रमक हुई जंग, ईरान ने पायलट की सर्च में घुसे US हेलिकॉप्टर को किया तबाह

मिडिल ईस्ट में आक्रमक हुई जंग, ईरान ने पायलट की सर्च में घुसे US हेलिकॉप्टर को किया तबाह
अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच भीषण जंग जारी है। इस बीच ईरान ने अमेरिकी फाइटर जेट F-35 के मार गिरने का दावा किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच भीषण जंग जारी है। इस बीच ईरान ने अमेरिकी फाइटर जेट F-35 के मार गिरने का दावा किया है। ईरानी मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी सेना मध्य ईरान में तलाशी और बचाव अभियान चलाने का प्रयास किया जा रहा है।एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर रॉयटर्स को जानकारी देते हुए इस खबर की पुष्टी की है। इस हमले को एक प्रोजेक्टाइल से अंजाम दिया गया था। अमेरिकी सेना ने ईरान में अपने एक पायलट को बचा लिया है।

बता दें, पहले खबर थी कि ईरान-अमेरिका में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं। अमेरिका ने युद्ध में लापता हुए पायलटों का सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अमेरिका की एयरफोर्स ईरान के अंदर सर्च ऑपरेशन चलाया है। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। अमेरिकी एयरक्राफ्ट सर्च ऑपरेशन के दौरान बेहद ही निचले स्तर पर उड़ान भरते हुए पायलट की तलाश में जुटे हुए हैं। इससे यह ऑपरेशन संवेदनशील और जोखिम भरा माना जा रहा था।

रिपोर्ट्स में सामने आया कि घटनास्थल पर पायलट की इजेक्शन सीट जमीन पर ही मिली थी। कुछ देर पहले न्यूयॉर्ट टाइम्स ने अधिकारियों के हवाले से बताया था कि अमेरिकी आर्मी के जवान ईरान पहुंचकर सर्च अभियान और बचाव में लग गई है।

ईरान ने अमेरिका का एफ-35 फाइटर जेट गिराने का किया दावा

इससे पहले ईरान ने दावा किया था कि उसने अमेरिका के एफ-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया। इसके अलावा एफ-15E को भी ईरान ने निशाना बनाया। ईरान की सरकारी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि एफ-35 विमान सेंट्रल ईरान में गिराया गया था। उसके पायलट के बचने की संभावना बेहद कम है।

हालांकि, अमेरिका ने अपने एक पायलट का रेस्क्यू सफलतापूर्वक कर लिया है। इसके अलावा अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि अमेरिका के पायलट को जिंदा पकड़ लिया। इसके बाद ईरान ने उसे बंधक बना लिया। हालांकि, इन दावों की किसी तरह से पुष्टी नहीं हो सकी थी।

वहीं, ईरान के एक बड़े पुल को नष्ट करने के बाद ट्रंप ने नागरिक सुविधाओं और बिजली संयंत्रों पर हमले करने की कसम खाई है। ईरान ने इसे युद्ध अपराध बताते हुए पलटवार किया है। जबकि, कुवैत ने कहा है कि ईरान ने एक वॉटर प्लांट को निशाना बनाया है। साथ ही एक तेल रिफाइनरी पर हमला किया। इसके अलावा अन्य खाड़ी देशों को हमलों का सामना करना पड़ रहा है। ईरान ने कुवैत के दावों को गलत ठहराया है। बता दें, ईरान ने शुक्रवार को इजरायल पर भी मिसाइल हमले किए हैं। ईरान के पूर्व विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने ईरान से जीत की घोषणा करने की अपील करते हुए इसको समाप्त करने को कहा है। अब तक इस युद्ध में कम से कम 2,076 लोग मारे गए हैं। इनमें 26,500 घायल हुए हैं।

Created On :   3 April 2026 11:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story