स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी दुनिया के लिए एक बहुत जरूरी मुद्दा है सस्मित पात्रा

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी दुनिया के लिए एक बहुत जरूरी मुद्दा है सस्मित पात्रा
बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक बहुत जरूरी मुद्दा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए भारत, साउथ एशिया और साउथ-ईस्ट एशिया के लिए तेल और नैचुरल गैस की शिपमेंट होती है। पश्चिम एशिया में लड़ाई की वजह से शिपमेंट रुक गई थी।

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक बहुत जरूरी मुद्दा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए भारत, साउथ एशिया और साउथ-ईस्ट एशिया के लिए तेल और नैचुरल गैस की शिपमेंट होती है। पश्चिम एशिया में लड़ाई की वजह से शिपमेंट रुक गई थी।

उन्होंने कहा कि कुछ जहाजों पर हमला किया गया। इस हमले में कई भारतीय भी मारे गए। इन परेशानियों को देखते हुए 60 देश एक साथ आए और एक वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से चर्चा की गई कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को हथियारीकरण न किया जाए। अगर कोई संघर्ष होता है तो ऐसा कोई हथियारीकरण न हो कि बाकी देशों के लिए जो समुद्री मार्ग है, उसको बंद कर दिया जाए।

नौसेना में दो जहाजों के शामिल होने पर बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि आज इंडियन नेवी में दो जहाज शामिल किए गए, जो एक बहुत ही बड़ा कदम है, और मैं इस कामयाबी के लिए इंडियन नेवी और डिफेंस फोर्स को बधाई देता हूं। पहला है आईएएनएस अरिधमान, हमारी न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन, जो हमारी न्यूक्लियर कैपेबिलिटी को और मजबूत करती है। दूसरा है आईएएनएस तारागिरी, एक स्टेल्थ फ्रिगेट, जो हमारे ऑपरेशन्स में भी अहम योगदान देगा।

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में झगड़ा कई महीनों से चल रहा है। हमें इसे हल करने की दिशा में ले जाना होगा, ताकि फिर से बातचीत हो और तनाव कम हो। क्योंकि कई देश इस स्थिति से निपटने के लिए एक साथ हैं, इसलिए इस झगड़े को खत्म करने के लिए अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बातचीत बहुत जरूरी है।

तेल की कामतों में बढ़ोत्तरी की वजह से वर्ल्ड इकॉनमी में दबाव बना हुआ है। ये देश और पूरी दुनिया के लिए अच्छा संदेश नहीं है। संघर्ष को खत्म करने के लिए इस पर चर्चा होनी चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 April 2026 9:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story