NZ Vs SA 2nd T20: दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड की दमदार वापसी, साउथ अफ्रीका को 68 रन से दी मात, सीरीज 1-1 की बराबरी पर आई

दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड की दमदार वापसी, साउथ अफ्रीका को 68 रन से दी मात, सीरीज 1-1 की बराबरी पर आई
न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को 68 रन से हराकर सीरीज में दमदार वापसी की। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को 68 रन से हराकर सीरीज में दमदार वापसी की। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। पहले मैच में साउथ अफ्रीका 7 विकेट से जीता था। सीरीज का तीसरा मुकाबला 20 मार्च को ऑकलैंड में खेला जाएगा।

17 मार्च (मंगलवार) को हैमिल्टन में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 107 रन पर सिमट गई।

डेवोन कॉन्वे ने खेली 60 रन की पारी

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर टॉम लैथम केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद इसके बाद टिम रॉबिन्सन 1, निक केली 21, कप्तान मिचेल सैंटनर 20 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे छोर पर दूसरे ओपनर डेवोन कॉन्वे डटे रहे। उन्होंने 49 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 60 रन की पारी खेली। उनके बाद कोल मैकॉन्ची और जोश क्लार्कसन ने आखिरी ओवर में तेज बल्लेबाजी करके स्कोर को 175 रन तक पहुंचा दिया। क्लार्कसन ने 9 बॉल पर नाबाद 26 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से ब्योर्न फोर्टुइन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, ब्योर्न हैंड्रिक्स और ओटनील बार्टमैन को 1-1 सफलता मिली।

साउथ अफ्रीका की खराब बैटिंग

176 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। 67 रन पर आधी टीम आउट हो गई। जॉर्ज लिंडे की कुछ देर न्यूजीलैंड के बॉलर्स का सामने कर सके। उन्होंने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। वहीं, 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

न्यूजीलैंड की धारदार गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 15.3 ओवर में 107 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड के लिए बेन सियर्स और लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट झटके। इसके अलावा मिचेल सैंटनर ने 2 विकेट लिए। कोल मैकॉन्ची और जिमी नीशम ने 1-1 सफलता मिली।

Created On :   17 March 2026 8:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story