IPL 2026: IPL की ये टीमें जिन्होंने एक बार भी नहीं चखा जीत का स्वाद, पहले खिताब का कर रही इंतजार, क्या इस बार पूरा होगा उनका सपना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) की शुरूआत 28 मार्च से हो रही है। इस लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार IPL ट्रॉफी जीती थी। वहीं, कुछ टीमें ऐसी भी हैं जो एक बार भी जीत का स्वाद नहीं चख सकी हैं। अब देखना यह होगा कि क्या बेंगलुरु अपनी खिताबी जीत को बरकरार रख पाती है या फिर कोई और टीम बाजी मार ले जाती है। तो आइए जानते हैं वो टीमें कौन सी हैं जो अपने पहले खिताब की तलाश कर रही हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब
IPL की शुरूआत वर्ष 2008 में हुई थी कुछ टीमें ऐसी हैं जो शुरू से ही इस लीग का हिस्सा रही है। किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा की टीम पहले सीजन से ही इस टूर्नामेंट की हिस्सा रही है। यह अच्छी टीम मानी जाती है, लेकिन खिताब जीतने में एक बार भी कामयाब नहीं हो सकी है। 2014 में यह टीम फाइनल में पहुंची थी लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था। पिछले साल (2025) श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक बार फिर फाइनल में पहुंची थी लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पराजित कर दिया।
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स (DC) पहले सीजन से ही आईपीएल का हिस्सा रही है। टीम का स्वामित्व संयुक्त रूप से JSW SPORT और JMR ग्रुप के पास है। इस टीम ने पिछले कुछ सालों से वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, डेविड वार्नर और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया है। इस टीम का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2020 में देखने को मिला था, इस दौरान अय्यर कप्तान थे। टीम अच्छा प्रदर्शन करते हुए फाइन में पहुंची थी, लेकिन मुंबई इंडियंस (MI) से हार गई थी।
लखनऊ सुपर जायंट्स
लखनऊ सुपर जायंट्स वर्ष 2022 से आईपीएल का हिस्सा है। इस टीम की कप्तानी शुरुआत में केएल राहुल के हाथों में दी गई थी। इस दौरान फ्रेंजाइजी ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सकी थी। इसके बाद कप्तानी ऋषभ पंत के हांथों में दी गई लेकिन टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी। पंत के नेतृत्व में, फ्रेंचाइजी अब आगामी सीजन में इतिहास रचने की कोशिश करेगी।
Created On :   17 March 2026 8:23 PM IST












