IPL 2026: ऋषभ पंत हैं आईपीएल के सबसे महंगे बल्लेबाज, सबसे महंगा गेंदबाज कौन? विराट और रोहित को कितना पैसा मिलेगा?

ऋषभ पंत हैं आईपीएल के सबसे महंगे बल्लेबाज, सबसे महंगा गेंदबाज कौन? विराट और रोहित को कितना पैसा मिलेगा?
आईपीएल का आगाज 28 मार्च से हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) का आगाज 28 मार्च से हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस मेगा लीग में भारत के साथ ही दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटर्स खेलते दिखाई देंगे। आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ की भारी भरकम रकम में खरीदा था। हालांकि इसके बाद भी वह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी नहीं होंगे। आइए जानते हैं आईपीएल 2026 के सबसे महंगे बल्लेबाज, कप्तान और गेंदबाज के बारे में...

ऋषभ पंत सबसे महंगे प्लेयर

ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे क्रिकेटर हैं। उन्हें 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ की भारी भरकम रकम में खरीदा था। वो आईपीएल 2026 के न केवल महंगे बल्लेबाज हैं बल्कि कप्तान भी हैं। उनकी कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन पिछले सीजन में अच्छा नहीं रहा था। टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही थी। इस बार फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि उनकी कप्तानी में टीम शानदार प्रदर्शन करेगी।

अर्शदीप सिंह सबसे महंगे गेंदबाज

भारत के युवा पेसर अर्शदीप सिंह आईपीएल 2026 के सबसे महंगे गेंदबाज होंगे। उन्हों मिनी ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा है। सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस को भी इतने ही रुपये मिलेंगे।

रोहित और विराट को मिलेगी इतनी सैलरी

बात करें भारतीय क्रिकेट के लीजेंड विराट कोहली और रोहित शर्मा की तो उनका नाम भी आईपीएल के सबसे महंगे प्लेयर में शामिल है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पूर्व कप्तान विराट कोहली को 2026 सीजन में 21 करोड़ रुपये की सैलरी मिलेगी। वहीं मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को 16.30 करोड़ रुपये देगी।

Created On :   17 March 2026 11:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story