CSK Mega Reunion: आईपीएल से पहले होगा CSK का मेगा रीयूनियन, धोनी-रैना और हेडन समते कई लीजेंड होंगे शामिल, एआर रहमान करेंगे परफॉर्म

आईपीएल से पहले होगा CSK का मेगा रीयूनियन, धोनी-रैना और हेडन समते कई लीजेंड होंगे शामिल, एआर रहमान करेंगे परफॉर्म
आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस मेगालीग से पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मेगा रीयूनियन होगा।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस मेगालीग से पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मेगा रीयूनियन होगा। यह खास कार्यक्रम 22 मार्च को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा। वर्तमान खिलाड़ियों के साथ टीम के कई पूर्व खिलाड़ी भी इस इवेंट का हिस्सा बनेंगे। बता दें कि इन खिलाड़ियों में वे नाम भी होंगे जो आज दूसरी फ्रेंचाइजियों में प्लेयर या फिच कोच के रूप में जुड़े हुए हैं।

ये खिलाड़ी होंगे शामिल...

मेगा रियूनियन में एमएस धोनी, मुथैया मुरलीधरन, मैथ्यू हेडन, ड्वेन ब्रावो और सुरेश रैना जैसे दिग्गजों का आना लगभग तय हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 19-20 पूर्व खिलाड़ी, मौजूदा टीम और सपोर्ट स्टाफ के साथ इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने बताया कि यह आईपीएल से पहले का फैन एंगेजमेंट प्रोग्राम है।

एआर रहमान देंगे प्रस्तुति

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे से लेकर रात 9 बजे तक होगी। इस दौरान लीजेंड संगीतकार और गायक एआर रहमान खास प्रस्तुति देंगे। सीएसके ने दूसरी फ्रेंचाइजी से भी संपर्क किया है ताकि उनके कोचिंग स्टाफ से जुड़े पूर्व खिलाड़ी इस दिन के लिए उपलब्ध हो सकें। बता दें कि आईपीएल के सीजन 19 में चेन्नई अपना पहला मैच 30 मार्च को असम के गुवाहाटी में राजस्थान के खिलाफ खेलेगी। वहीं अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के साथ भिड़ेगी।

पांच बार की चैंपियन है CSK

आईपीएल के 18 साल के इतिहास की चेन्नई सबसे सफल टीम है। उसने मुंबई की तरह ही पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। टीम ने साल 2010, 2011,2018, 2021 और 2023 में ट्रॉफी अपने नाम की है। स्पॉट फिक्सिंग के बाद टीम पर दो साल (2016-17) निलंबन भी लगा था। लेकिन टीम ने इसके बाद मजबूत वापसी की और 2018 का खिताब अपने नाम किया।

CSK के आईपीएल के ओवरऑल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो 254 मैचों में से टीम ने 142 मैच जीते हैं। 109 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि तीन मैच बेनतीजा रहे हैं।

Created On :   17 March 2026 11:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story