IPL 2026: RCB के लिए आई बुरी खबर, ओपनिंग मैच में नहीं खेलेगा ये स्टार बॉलर, 28 मार्च को SRH के खिलाफ है मुकाबला

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। आईपीएल 2026 का ओपनिंग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 28 मार्च को खेला जाएगा। इस मैच से पहले डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के लिए बुरी खबर आई है। टीम के स्टार बॉलर जोश हेजलवुड शुरूआत के दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे। उन्हें चोट से उबरने में थोड़ा और समय लगेगा।
बता दें कि हेजलवुड लंबे समय से हैमस्ट्रिंग और एचिलीस की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी वजह से न वे एशेज सीरीज में खेल सके थे और न ही टी20 वर्ल्डकप में। पिछले सीजन में आरसीबी को चैंपियन बनाने में हेजलवुड ने बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने टूर्नामेंट में 22 विकेट झटके थे।
यह भी पढ़े -आईपीएल से पहले होगा CSK का मेगा रीयूनियन, धोनी-रैना और हेडन समते कई लीजेंड होंगे शामिल, एआर रहमान करेंगे परफॉर्म
पैट कमिंस भी नहीं खेल पाएंगे पहला मुकाबला
उधर, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस भी शरुआती कुछ मैचों में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। वे पीठ की चोट से उबर रहे हैं और लंबे समय से रिहैब में हैं। हेजलवुड की तरह ही पैट कमिंस भी चोट के चलते टी20 वर्ल्डकप नहीं खेल पाए थे।
यह भी पढ़े -ऋषभ पंत हैं आईपीएल के सबसे महंगे बल्लेबाज, सबसे महंगा गेंदबाज कौन? विराट और रोहित को कितना पैसा मिलेगा?
वहीं, कमिंस के न रहने पर एसआरएच कप्तानी की जिम्मेदारी ईशान किशन या फिर अभिषेक शर्मा को सौंप सकती है। हालांकि दोनों में ईशान किशन को टीम की कमान सौंपने के चांसेज ज्यादा हैं, क्योंकि उनकी कप्तानी में झारखंड ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी। बता दें कि बेंगलुर और हैदराबाद के बीच आईपीएल का ओपनिंग मैच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम को 7.30 बजे से होगी।
Created On :   18 March 2026 12:22 AM IST













